
एक पण्डा ऐसे भी जो जन कल्याण की भावना को लेकर भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ पर नौतपा में करते हैं अग्नि तपस्या
*जनकल्याण की भावना के साथ पूर्ण हुई अग्नि तपस्या*

Umaria – जिले में एक पण्डा ऐसे भी हैं जो नौतपा की भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पहाड़ के ऊपर स्थित सिद्ध बाबा धाम में अपने चारों तरफ आग जला कर अग्नि तपस्या करते हैं, यह कोई पहला साल नहीं है, वो वर्ष 2024 से लगातार हर वर्ष नौतपा के 9 दिन अग्नि तपस्या करते हैं, लगातार यह तीसरा वर्ष है, इतना ही नहीं उनका कहना है कि जब तक हम जीवित रहेंगे यह तपस्या हर वर्ष नौतपा में करते रहेंगे, इतना ही नहीं इसके पीछे उनकी जन कल्याण, देश में सुख शान्ति, प्रकृति संरक्षण, गौमाता का संरक्षण की भावना को लेकर यह तपस्या शुरू की गई है l ‘धूनी’ साधना सनातन धर्म की एक अत्यंत कठोर आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जिसे साधक चिलचिलाती गर्मी जैसे नौतपा के दौरान और धधकती आग बीच बैठकर पूरा करते हैं । ऐसा ही एक मामला उमरिया जिले मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेल्दी से आया है अग्नि तपस्या में साधक पंडा सुरेश पंडा चिलचिलाती धूप के साथ-साथ अपने सामने धधकते हुए अग्नि कुंड (धूनी) के बीच बैठकर कठोर साधना कर रहे यह शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद चरम साधना है l
*पण्डा ने बताया*

सुरेश पंडा ने कहा कि प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी सिद्ध महराज कुलदेवता ग्राम देवता की प्ररेणा आर्शीवाद से इस पुरूषोत्तम मास के नौतपा में जन-कल्याण, प्रकृति की रक्षा गौ माता संरक्षण और विश्व कल्याणार्थ तपस्या कर रहा हूं 26 मई से 3 जून 2026 तक यह कठिन तपस्या चलेंगी ।वही इस तपस्या को देखने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन केलिए आने लगे और ईश्वर की कृपा बता रहें ।
*ग्रामीणों का विश्वास*

गौरतलब है कि तेज धूप और अग्नि के बीच चार घंटे की कड़ी तपस्या जहां प्रदेश का तापमान 45 डिग्री के पार हो चुका है, वहीं दूसरी ओर सुरेश पंडा तेज धूप में अग्नि कुंड में चार घंटे की कड़ी तपस्या में लीन हो जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सुरेश पण्डा की यह तपस्या निश्चित ही क्षेत्र में सुख – चैन को कायम रखने में काम आएगी l
*जन कल्याण की भावना के साथ नौतपा में चिलचिलाती धूप के बीच पूर्ण हुई अग्नि तपस्या*







