Home खबर का असर खबर का असर S D O वन SUSPEND भोपाल हुए अटैच

खबर का असर S D O वन SUSPEND भोपाल हुए अटैच

180
0

Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में पदस्थ S D O वन दिलीप मराठा ने शिकायतकर्ता से किया था अभद्र भाषा का प्रयोग, इस खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद प्रदेष सरकार ने किया SUSPEND

खबर का असर S D O वन SUSPEND भोपाल हुए अटैच

Umaria – एक बार फिर हुआ खबर का असर, जिले के Bandhavgarh टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ग्राम गढ़पुरी के विस्थापन मामले को लेकर जिला शहडोल तहसील जयसिंहनगर पोस्ट मसीरा ग्राम बनचाचर निवासी अजय कुमार यादव ने फर्जी मुआवजा वितरण मामले की शिकायत C M हेल्पलाइन में किया था जिसकी जांच S D O वन दिलीप मराठा को मिली थी और उनके द्वारा फोन पर शिकायतकर्ता से अभद्र भाषा मे बात की गई थी जिसका आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

खबर का असर S D O वन SUSPEND भोपाल हुए अटैच

उसी मामले को लेकर प्रमुखता से खबर दिखाई गई थी जिसका असर हुआ और प्रदेश सरकार ने तत्काल एक्शन लेते हुए Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में पदस्थ S D O दिलीप मराठा को Suspend करते हुए भोपाल वन विभाग के कार्यालय में अटैच कर दिया है।

खबर का असर S D O वन SUSPEND भोपाल हुए अटैच

इस मामले में Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि C M हेल्पलाइन में किसी ने शिकायत की थी कि जो गढ़पुरी विस्थापन चल रहा है उसमें दो या तीन लोगों का नाम जो कहीं और रह – रहे हैं और यहां पर भी नाम आया है, उस सम्बन्ध में उनको पात्रता नही बनती है, इस संबंध में S D O साहब ने बोला था कि हम जांच करवाएंगे, एक बार हो गई दो बार हो गई, चूंकि विस्थापन में किसी को पात्र – अपात्र करने के लिए अकेले RANGE अफ़सर या S D O की रिपोर्ट काफी नही होती है इसके लिए राजस्व और फारेस्ट की टीम बनती है, जांच करती है, आधार कार्ड से लेकर पिछले पीढ़ी तक का, उसका वहां कुछ है या नही है, कोई संपत्ति है या नही है, सब कुछ देखने के बाद ही निर्णय होता है, उसके बाद भी शिकायत आई तो 3 लोगों का पेमेंट COLLECTOR साहब को लेख कर रोक दिया गया, उसकी जांच चल रही है, अभी वो जांच पूर्ण नही हुई है, इसी बीच शिकायतकर्ता ने उनको फोन लगाया होगा की साहब उसको पात्रता नही बनती है, हो सकता है कि 2 – 4 बार फोन लगाया हो तो शायद S D O साहब ने जो शब्द कहे वो गलत थे, उनको नही इस्तेमाल करना चाहिए, ऐसा कोई गाली गलौज नही थी धमकी भरे शब्द थे, वो अनुचित था इस कारण शासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कल उनको SUSPEND कर दिया है और भोपाल में अटैच किया है।

खबर का असर S D O वन SUSPEND भोपाल हुए अटैच

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार लगातार अभद्र भाषा का या अभद्रता करने वाले लोक सेवकों के बारे में MEDIA में खबरें प्रसारित होने के बाद सख्त कार्रवाई कर रही है उसके बाद भी ऐसे लोक सेवको के पद का गुरूर कम होने का नाम नही ले रहा है।

खबर का असर S D O वन SUSPEND भोपाल हुए अटैच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here