
दो थाना क्षेत्रों में अलग – अलग घटना में दो Murder होने से जिला दहल उठा, एक घटना में 68 वर्षीय वृद्ध की नृशंस हत्या वहीं दूसरी घटना में 22 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या।
दो हत्या से दहला जिला District shaken by two murder

Umaria – जिले में एक ही दिन में दो संगीन वारदात से जिला दहल उठा। जहां कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम ददरी निवासी 68 वर्षीय वृद्ध की कल मंगलवार की शाम लाठी डंडे से मार पीट कर Murder कर दिया गया।
दो हत्या से दहला जिला District shaken by two murders

वहीं मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर नगर में ही ग्राम दुलहरा निवासी 22 वर्षीय युवक की कल मंगलवार – बुधवार की दरम्यानी रात कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर Murder कर दिया गया। दोनो हत्याओं से जिला दहल उठा।
दो हत्या से दहला जिला District shaken by two murders

ग्राम ददरी निवासी मृतक सूरज पाल सिंह राठौर के पुत्र राजू उर्फ राजाराम सिंह राठौर ने बताया कि शाम को करीब साढ़े पांच बजे बद्री का फोन आया कि मोटरसाइकिल से 3 लोग आकर तुम्हारे पापा को बहुत मारे हैं, तुम आ जाओ, मैं आफिस में एजेंसी में रहा जब आया तो देखा मेरे पापा Dead पड़े थे।
दो हत्या से दहला जिला District shaken by two murders

तीन लोगों में लालजी राठौर, मनोज राठौर और लालजी के दोनो लड़के दुर्गेश राठौर, सुभाष राठौर, मिल कर मारे हैं। इनका विवाद बहुत दिन से चल रहा था, जब 2016 में पापा रिटायर हुए थे तो लालजी राठौर उनसे 2 लाख रुपये लिए थे और जब पापा मांगते थे तो ये झगड़ा करते थे, पहले भी ये लोग मेरे घर मे आकर झगड़ा किये हैं, मोटरसाइकिल तोड़ दिए थे हमारा केस भी चल रहा है, आज सुबह पापा इसके लड़के से बोले कि अपने पापा को बोल दे कि पैसे दे दें तो चारो लोग लालजी राठौर, मनोज राठौर, दुर्गेश राठौर, सुभाष राठौर मंदिर के पास शिव कुमार के दुकान के पास ये लोग मिले और बोले अपने पापा को बोल दें कि पैसे न मांगा करें नही तो हम जान से मार डालेंगे और शाम को मार डाले।
दो हत्या से दहला जिला District shaken by two murders

उमरिया SDOP डॉक्टर नागेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम ददरी में कल लालजी राठौर, मनोज राठौर, दुर्गेश राठौर और सुभाष राठौर से सूरज पाल राठौर का हल्का सा विवाद हुआ और शाम को इन सभी के द्वारा मिल कर 68 वर्षीय सूरज पाल राठौर का Murder कर दिया गया है। इस पर से उमरिया कोतवाली में अपराध क्रमांक 435/ 2024 धारा 103(1), 61 (2)(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दो हत्या से दहला जिला District shaken by two murders

वहीं दूसरी घटना में कल देर रात ग्राम दुल्हरा निवासी संजय पिता चुन्नीलाल बैगा उम्र 22 वर्ष की पड़ोस के ही राम सुहावन चौधरी उम्र 55 वर्ष ने कुल्हाड़ी से हमला कर गर्दन काट कर Murder कर दिया जिससे मृतक संजय बैगा की मौके पर ही Death हो गई मृतक के परिजनों ने थाना मानपुर में सूचना दी जिसके बाद थाना प्रभारी मानपुर शव को अपने कब्जे में लेते हुए मौका पंचनामा कार्यवाही कर शव को Post Mortem के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर भेज दिया है वही घटना का आरोपी राम सुहावन चौधरी घटना कारित कर मौके से फरार हो गया है।
दो हत्या से दहला जिला District shaken by two murders

इस मामले में SDOP उमरिया डॉक्टर नागेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि यह घटना मानपुर कस्बे की है, इसमें संजय बैगा उम्र 22 वर्ष का Murdet राम सुहावन चौधरी के द्वारा किया गया है। मृतक राम सुहावन चौधरी के लड़के राजेन्द्र चौधरी का दोस्त है, दोनो बैठ कर शराब पी रहे थे इसी दौरान आरोपी राम सुहावन चौधरी कुल्हाड़ी लेकर आया और मृतक के गर्दन पर वार करके Murder कर दिया, इस पुलिस द्वारा थाना मानपुर में अपराध क्रमांक 332/2024 धारा 103(1) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, वहीं जब पूंछा गया कि मृतक का लड़कीबाजी का चक्कर रहा तो इस पर कहे कि सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है और जांच के बाद सभी चीजें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दी जाएंगी वहीं आरोपी की तलाश की जारी है।
दो हत्या से दहला जिला District shaken by two murders

गौरतलब है जिले में दिनोदिन बढ़ रहे CRIME से आम आदमी हर वक्त सशंकित रहता है, चाहे वह अवैध शराब, लूट, चोरी किसी भी तरह का अपराध हो दिन पर दिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है।
दो हत्या से दहला जिला District shaken by two murders







