
दिन में हुई Heavy Rains के चलते ग्राम सहिजना में दिग्विजय बांध फूटा, बांध के मेढ़ से था रास्ता बांध फूटने से आवागमन अवरुद्ध
Heavy Rains से फूटा दिग्विजय बांध ग्रामीणों का आवागमन अवरुद्ध

Umaria – जिले में कल रात से हो रही Heavy Rains के कारण जनपद पंचायत करकेली के ग्राम पंचायत मझगवां 61 अंतर्गत आने वाले ग्राम सहिजना में 21 वर्ष पूर्व बनाया गया दिग्विजय बांध आज शाम फूट गया। गौरतलब है कि तत्कालीन C M दिग्विजय सिंह ने इसका लोकार्पण किया था और बांध इतना मजबूत बना था कि अभी तक निरन्तर लोगों का गुजारा इससे होता रहा और इसके मेढ़ से कई गांव के लिए रास्ता भी रहा लेकिन दो माह पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गए जलगंगा अभियान में इस बांध का मेंटिनेंस पंचायत द्वारा करवाया गया जिसमें बजट का जम कर बंदरबांट हुआ और इसके ओवरफ्लो एवं मेढ़ के किनारे की मिट्टी को J C B मशीन से कटवा दिया गया जिसके चलते यह बांध पानी के भराव को नही सह सका और आज फूट गया जिसके कारण ग्रामीणों का आवागमन अवरुद्ध हो गया।
Heavy Rains से फूटा दिग्विजय बांध ग्रामीणों का आवागमन अवरुद्ध

भूतपूर्व सरपंच कृष्ण कुमार सिंह, ललन सिंह, राजकुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, ओंकार सिंह, नारायण सिंह, जगदीश सिंह, शिव कुमार मिश्रा, धर्मपाल सिंह, प्रेमलाल कोल, केश लाल कोल, आदि ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बतया कि Year 2002 – 03 में इस दिग्विजय बांध का निर्माण हुआ था, इस वर्ष जलगंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत द्वारा मरम्मतीकरण के नाम पर गहरीकरण का कार्य कराया गया था, और चैनल गेट एवं पुलिया का निर्माण भी हुआ था जिसमें इसके मेढ़ की मिट्टी कटवा दी गई और वर्षा के कारण बांध बीच से फूट गया। जिसके कारण आवागमन पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है, इस बांध के ऊपर से रोड होने के कारण हमारा एवं हमारे मवेशियों का आना – जाना इसी रोड से होता था, अब हमारे मवेशी कहां चरने जाएंगे।
Heavy Rains से फूटा दिग्विजय बांध ग्रामीणों का आवागमन अवरुद्ध

अब ग्रामीण जिला प्रशासन से आश लगाए बैठे हैं कि हमारे लिये किसी वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की जाय।
Heavy Rains से फूटा दिग्विजय बांध ग्रामीणों का आवागमन अवरुद्ध





