Home भूख प्यास से मौत भूख प्यास से हुई 13 गायों की मौत से मचा हड़कंप प्रशासन...

भूख प्यास से हुई 13 गायों की मौत से मचा हड़कंप प्रशासन कर रहा जांच की बात

113
0

पानी नहीं मिलने से 8 गायों की मौत हो गई तो वहीं 5 गायों की मौत स्कूल में बंद करने से हुई, जिले में हड़कंप,जिला प्रशासन जांच करवाने की बात कर रहा 

*पानी के अभाव में 13गायों की मौत*

Umaria – जिले में जहां भीषण गर्मी ने मानव जीवन पर तो प्रभाव डाला ही है, इसके साथ ही पशु पक्षी और अन्य जीव जंतुओं की जीवन शैली भी प्रभावित कर दी है, भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण गांव गांव में जल संकट है लोग गहरे कुएं में उतरकर पानी निकाल रहे हैं, वहीं मवेशी भी इसकी चपेट में हैं, जिले के बिलासपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में पानी न मिलने के कारण 8 गायों की मौत हो गई है, वहीं एक गाँव के प्राथमिक स्कूल में 5 गायों को बंद कर दिया गया था, जिसके कारण भूख और प्यास से सभी गायों की मौत हो गई। मूक मवेशियों की मौत के बाद यह कहना ग़लत नहीं होगा कि क्षेत्र और जिले के अलग अलग स्थानों पर बनी गौशालाओं में कागजों पर मूक मवेशियों का पालन किया जाता है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। 

*क्या है पूरा मामला*

पूरा मामला है जिले के बिलासपुर तहसील के ग्राम करुआ का है जहां खेत के समीप 8 गायों के शव पड़े थे, घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे थे, जिन्होंने आवश्यक कार्यवाही की है, वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इंसानों को पानी नसीब नहीं हो रहा है तो मवेशियों को कहां से पानी मिलेगा। वहीं चंदिया तहसील के ग्राम मड़वा में संचालित शासकीय स्कूल के शौचालय में 5 गायों को बंद कर दिया गया था, जिससे वह भूख और प्यास से तड़प तड़प कर मर गई। भीषण तपन और बढ़ते पारे ने एक बार फिर जिला प्रशासन की पानी देने वाली योजनाओं की पोल खोल दी है, जबकि जिला प्रशासन हर बार शुद्ध और स्वच्छ नल से जल देने का वादा करती है, मगर 13 गायों की बिना पानी के मौत का होना हजारों सवालों को जन्म दे रहा हैं,  क्या पानी के लिए अब मौत तक का सफर करना होगा या फिर कभी आसान और शुद्ध पानी नसीब होगा, अब मामले को लेकर बांधवगढ़ एसडीएम ने घटना की जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की बात कही है। 

*एस डी एम बांधवगढ़ ने कहा*

एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह जानकारी हमारे संज्ञान में आई है, हम इसकी जांच करा रहे हैं, जो भी यथा उचित कार्रवाई होगी हम करेंगे l

*चंदिया थाने में दर्ज हुई एफआईआर*

वहीं ग्राम पंचायत मड़वा के सचिव शेख मकबूल की तरफ से चंदिया थाने में सूचना दी गई जिसके आधार पर प्रभारी थाना प्रभारी चंदिया ने अपराध क्रमांक 153/26 धारा 325बी एन एस, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960, 11 (1) ई के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है l 

*सी एम के निर्देश हवा में*

अब सवाल यह उठता है कि एक तरफ प्रदेश के मुखिया बुधवार को कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के सभी कलेक्टरों, पी एच ई एवं अन्य संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दे रहे हैं कि कहीं भी पानी की कमी न होने पाये और दूसरी तरह प्यास के मारे मवेशी दम तोड़ रहे हैं, ऐसे में तो साफ जाहिर है कि जिले में सी एम के निर्देश नहीं चलते l

*भूख प्यास से हुई 13 गायों की मौत से मचा हड़कंप प्रशासन कर रहा जांच की बात*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here