
सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से खाई मे गिरने पर हुई युवक की मौत को प्रमुखता से उठाने पर कलेक्टर ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के उपाय करने दिया निर्देश
सेल्फी के चक्कर में युवक ने गवांई थी जान

Umaria – 20 जुलाई को पाली थाना अंतर्गत आने वाली मंगठार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम छोटी तुम्मी मे सौन्दर्य दर्शन करने आये शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के 6 युवकों मे से 1 युवक का सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से 70 – 80 फुट गहरी खाई मे गिरने से मौत होने के मामले को प्रमुखता से उठाने के बाद
खबर का हुआ असर कलेक्टर ने जारी किये निर्देश

जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि झरने एवं ऐसे पर्यटन स्थल जहां लोगो का आवागमन होता है एवं दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है वहां पर साईन बोर्ड एवं फेंसिंग कराई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटनाओं को घटित होने से रोका जा सके। जिले के कुछ चिन्हित वाटर फाल हैं जैसे झोझा फाल, जेहिला फाल, छोटी तुम्मी का झरना, जोहिला डैम का किनारा जहाँ पर्यटक हमेशा नजारा देखने आते हैं, इन पर तत्काल फैसिंग करवाई जाय।
देर आये दुरूस्त आये

गौरतलब है कि जिला प्रशासन यदि यही संज्ञान पहले ले लेता तो अब तक होने वाली बहुत सी दुर्घटनाओं को रोका जा सका गया होता, फिर भी देर आये दुरुस्त आये की तर्ज पर यदि इस पर तत्काल अमल कर लिया जाय तो होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और कई परिवारों को उजड़ने से बचाया जा सकता है।
खबर का असर पर्यटन स्थलों पर साईन बोर्ड लगाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश






