
मवेशी चराने गए चरवाहे पर जंगल मे Tiger ने अचानक चरवाहे पर हमला कर दिया जिसको देख कर भैंसों ने दौड़ कर Tiger को भगाया और चरवाहे की जान बचाई।
भैंसों ने बचाई चरवाहे की जान Tiger के हमले से घायल

Umaria – जिले के Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज अंतर्गत उमरिया बकेली सर्किल के बमेरा बीट के कक्ष क्रमांक P F 190 B के बहनियार हार में ग्राम उमरिया बकेली निवासी 55 वर्षीय मिठाई लाल बैगा अपने मवेशियों को चरा रहा था उसी दौरान बाघ ने हमला कर दिया।
भैंसों ने बचाई चरवाहे की जान Tiger के हमले से घायल

वीरेन्द्र कुमार पटेल बीटगार्ड बगैहा बमेरा ने बताया कि पतौर रेंज अंतर्गत उमरिया बकेली सर्किल के बमेरा बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक P F 190 B के बहनियार हार में ये अपने मवेशियों को चरा रहा था उसी दौरान Tiger ने हमला कर दिया जिस पर ये चिल्लाने लगा तो अपने चरवाहे की आवाज़ सुन कर भैंसे दौड़ कर Tiger से भिड़ गईं और अपने चरवाहे की जान बचाई, हालांकि Tiger के हमले से ये घायल हो गया और किसी तरह गांव तक आया तब ग्रामीणों से फोन पर सूचना दिया तो हमारी टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल मिठाई लाल को मानपुर अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया तो सीधे यहां लाकर भर्ती करवाये हैं और तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 1 हजार रुपये दिया गया है और जो भी खर्च लगेगा शासन के नियमानुसार दिया जाएगा।
भैंसों ने बचाई चरवाहे की जान Tiger के हमले से घायल

गौरतलब है कि आये दिन Bandhavgarh टाइगर रिजर्व एरिया में कोई न कोई घटना होती रहती है, बड़ी बात तो यह रही कि भैंसों ने अपने चरवाहे की जान Tiger बचा ली नही तो Tiger के हमले से इसकी जान ही चली जाती।
भैंसों ने बचाई चरवाहे की जान Tiger के हमले से घायल







