
जिले में निजी कोल कंपनियों द्वारा की जा रही मनमानी के विरोध में भारतीय किसान संघ ने 24 सूत्रीय चेतावानी भरा ज्ञापन सौंपा कलेक्टर को
*30 दिन का अल्टीमेटम*

Unaria – जिले के आदिवासी जनपद पंचायत पाली में केंद्र सरकार द्वारा 11 निजी कम्पनियों को कोल ब्लॉक आबंटित किए गए हैं जिनके द्वारा किए जा रहे भूमिअधिग्रहण से नाराज क्षेत्र के किसानों ने भारतीय किसान संघ के बैनर तले 24 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दिया कि यदि हमारी मांगों को नहीं माना गया तो तीस दिन बाद भारतीय किसान संघ घेरा डालो डेरा डालों आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगा एवं शहडोल घुनघुटी राष्ट्रीय राजमार्ग को पूर्णतया बन्द किया जाएगा, इतना ही नहीं किसानों द्वारा आम लोगों को सप्लाई किए जाने वाला, दूध, फल, सब्जी जैसी अनिवार्य वस्तुओं की सप्लाई बंद कर दी जाएगी जिसकी समस्त जवाबदारी शासन एवं प्रशासन की होगी l
*जिला अध्यक्ष ने बताया*

वहीं भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मेन मुद्दे कालरी प्रशासन के हैं जो हमारे क्षेत्र में कालरी खुलने से बहुत से अनियमितताएं हैं, रात में लोगों को दारू पिला कर अनावश्यक साइन करवाए जा रहे हैं, रात में नोटिस बांटे जा रहे हैं, जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत है, हमने कई बार ज्ञापन दे दिया लेकिन हर बार प्रशासन इस बात को अनदेखा कर दियां जैसे प्रशासन को कालरी कंपनियों की मौन स्वीकृति प्राप्त है, हम चाहते हैं कि इस पर कार्रवाई हों उचित बैठक और उचित निर्णय लिया जाए l
*तहसीलदार ने बताया*

वहीं कलेक्टर की तरफ से ज्ञापन लेने आए बांधवगढ़ तहसीलदार दिलीप सोनी ने बताया कि भारतीय किसान संघ उमरिया द्वारा एक ज्ञापन दिया गया है जिसमें मालाचुआ और घुनघुटी क्षेत्र में जो कोल माइंस चालू करने की जो तैयारी चल रही है उसी तारतम्य में 24 बिंदुओं की आपत्ति दी गई है और उसी का ज्ञापन दिया गया है l
*क्षेत्र के लोग बेरोजगार होने की कगार पर*

गौरतलब है कि पूर्व में पाली ब्लाक अंतर्गत खुली खदान खोलने की स्वीकृति दी गई थी लेकिन वन विभाग द्वारा एन ओ सी नहीं दिए जाने पर कोल कंपनियों ने बड़ा खेल कर सभी कोल माइंस को अंडर ग्राउंड में तब्दील करवा कर कोल माइंस चालू करने की तैयारी कर लिया है, जिसके चलते अब लोग भूमिहीन और बेरोजगार होने की कगार पर आ गए हैं l
*भारतीय किसान संघ ने दिया 30 दिन का समय नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन*







