Home राजनीति आशुतोष अग्रवाल बने उमरिया भाजपा जिलाध्यक्ष

आशुतोष अग्रवाल बने उमरिया भाजपा जिलाध्यक्ष

282
0

विद्यार्थी जीवन से लगातार राजनीति में संघर्षरत रहे आशुतोष अग्रवाल पर भाजपा प्रदेश संगठन ने दुबारा जताया भरोसा बनाया भाजपा जिलाध्यक्ष

क्या है पृष्ठभूमि

Umaria – जिले के चंदिया नगर में शिक्षक परिवार में 31 अगस्त 1968 को जन्मे आशुतोष अग्रवाल छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे, छात्र संघ के चुनाव में बढ़ चढ़ कर भाग लेना इनकी आदतों में शुमार रहा। इनके पिता स्वर्गीय श्री गुलाब चंद अग्रवाल और माता स्वर्गीय श्रीमती शैल अग्रवाल दोनो लोग शिक्षक रहे, इतना ही नही पूरा परिवार आरएसएस से प्रभावित रहा और सेवा में रहने के बाद भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लिए समर्पित रहे, उसी का परिणाम रहा कि आशुतोष अग्रवाल संघ एवं भाजपा से जुड़े रहे।

राजनैतिक सफर

अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अविभाजित मध्यप्रदेश में शहडोल जिला में 1993 से 1995 तक संयुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का दायित्व इनको प्रदेश संगठन ने सौंपा था और उसका इन्होंने बाखूबी निर्वहन किया, उसके बाद 1998 में उमरिया जिले के गठन होने के बाद वर्ष 2000 से 2002 तक उमरिया जिले के भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के दायित्व का भी निर्वहन किया, उसके बाद संगठन ने इनकी ऊर्जा को देखते हुए वर्ष 2002 से 2004 और वर्ष 2004 से 2007 तक भाजपा जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा और उसका भी निर्वहन इनके द्वारा पूरी जिम्मेदारी के साथ किया गया। इनके राजनैतिक सफर में यहीं विराम नही लगा वर्ष 2007 से वर्ष 2011 तक भाजपा जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया जिसका निर्वहन करते हुए पार्टी को आगे ही बढ़ाया और जिले की दोनो विधानसभा में भाजपा का परचम लहराते हुए उमरिया जिले को भाजपा का अभेद्य दुर्ग बना दिया। वर्ष 2011 के बाद पार्टी द्वारा दूसरे जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर और अपने अनुभवों का लाभ देकर पार्टी को निरंतर आगे बढ़ाने का ही कार्य किया। इन सबको और इनकी उपलब्धियों को देखते हुए प्रदेश संगठन ने एक बार फिर उमरिया जिला भाजपा की कमान आशुतोष अग्रवाल के अनुभवी हाथों में सौंप दिया है।

आशुतोष अग्रवाल बने उमरिया भाजपा जिलाध्यक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here