
उमरिया – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र मानपुर अंतर्गत बफर जोन में आने वाले पीएफ 356 मझखेता बीट के ददरी हार मे मवेसी चराने गए युवक पर बाघ ने हमला कर दिया।

बाघ के हमले से मझखेता निवासी राजबहोर पिता शिवभजन सिंह उम्र 35 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार, वनरक्षक एवं उनकी टीम घटना स्थल पर पहुंची तो पता चला कि घटना शाम करीब साढ़े 5 बजे के आस पास की है। रेंजर द्वारा पुलिस को भी सूचना दिया गया एवं पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई लेकिन आक्रोशित ग्रामीण मृतक के शव को उठाने नही दे रहे थे।

मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि हमारा और पुलिस का अमला ग्रामीणों को समझाइश देने का कार्य कर रहा है, बाघ की उपस्थिति उसी क्षेत्र में होने के कारण 4 हाथियों का दल भी तैनात कर दिया गया है, अभी ग्रामीण मृतक के शव को घटनास्थल से उठा कर दूसरी जगह ले गये हैं, रात होने के कारण कुछ नही हो सकता है अब सारी कार्रवाई सुबह की जाएगी।







