
देर रात युवक की लाठी डंडो से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई, हत्या का कारण प्रथम दृष्टया घर में घुसना बताया गया, मृतक पेशे से था ड्राइवर।
क्या हुई घटना

Umaria – कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम धनहरी में शुक्रवार सुबह गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ दो घण्टे बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मार पीट की जो घटना सामने आईं उसमें पता चला कि देर रात युवक किसी के घर मे घुसा था जिसके चलते आक्रोशित परिजनों ने लाठी डंडो से पीट – पीट कर अधमरा कर छोड़ दिया था, सुबह ज़ब लोगों की नजर पड़ी तो उसको जिला अस्पताल लाये जहाँ दो घण्टे में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया

कोतवाली थाना प्रभारी मदन लाल मराबी ने बताया कि हमको सूचना मिली कि ग्राम अमड़ी निवासी 38 वर्षीय जगदम्बा सिंह पिता अजय सिंह जो पेशे से चालक था जो ग्राम धनहरी निवासी अपने मामा श्याम सिंह के यहाँ रह कर वाहन चलाने का काम करता था। गुरुवार की देर रात ग्राम धनहरी निवासी गोपी अगरिया के घर में घुसा था, जिसकी भनक उन लोगों को लग गई, इसके बाद उन लोगों ने जगदम्बा को दौड़ा लिया और लाठी-डंडों से पीट कर वहीं छोड़ कर चले गये, सुबह ज़ब गांव वालों की नजर खून से लथपथ जगदम्बा पर पड़ी तो उसके मामा श्याम सिंह को खबर दिये और लोगों की मदद से गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाये, जहां इलाज के दौरान दो घंटे के भीतर ही उसकी मौत हो गई।
हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच जारी

कोतवाली थाने में हत्या के मामले मे एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है, वहीं शव का पोस्टमार्टम करवा कर शाम को मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने बताया कि वह घटना के एक दिन पहले ही दूसरे शहर से गांव लौटा था और उसी रात उस पर जानलेवा हमला हो गया।
जिले में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश की आवश्यकता

गौरतलब है जिले मे अपराधों की संख्या मे निरंतर वृद्धि होती जा रही है और उस अंकुश नहीं लग पा रहा है। यदि देखा जाय तो आये दिन जिले से नाबालिक कहीं न कहीं गायब हो रही है तो कहीं न कहीं चोरी, लूट की घटनायें बढ़ती ही जा रही हैं, ऐसे मे आवश्यकता है बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने की।
लाठी डंडे से पीट कर युवक को किया अधमरा इलाज के दौरान मौत







