
संदिग्ध परिस्थिति में क्षत-विक्षत अवस्था में बाघ का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी, पतौर रेंज के पिटोर बीट में मिला शव।
UMARIA – TIGER’S की घनी आबादी के लिए विश्व मे अपना अलग स्थान रखने वाला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व फिर एक बार सुर्खियों में आ गया।
BANDHAVGARH टाइगर रिजर्व में फिर मिला एक TIGER का सड़ा गला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में क्षत-विक्षत अवस्था में बाघ का शव मिलने की जानकारी लगते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे गए। आज सुबह गश्त के दौरान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज अंतर्गत पिटोर बीट के कक्ष क्रमांक R F 435 चपटा पटेरा के जंगल में MALE TIGER का शव मिला है।
शव की जानकारी मिलते ही पतौर रेंज की टीम मौके पर पहुंची, और जांच में जुट गई। जानकारी के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं।
BANDHAVGARH टाइगर रिजर्व में फिर मिला एक TIGER का सड़ा गला शव

पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिले बाघ के शव का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
BANDHAVGARH टाइगर रिजर्व में फिर मिला एक TIGER का सड़ा गला शव

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के Deputy Director पी के वर्मा ने बताया कि लेंटाना की झाड़ियों में गश्ती दल को 5 से 6 दिन पुराना बाघ का शव मिला है। प्रथमदृष्टया आपसी संघर्ष में बाघ की मौत होना प्रतीत होती है, बाघ के रीढ़ की हड्डी टूटी हुई है और उसके सारे अवयव पूरे हैं, आगे की जांच की जा रही है।







