
बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के मानपुर बफर क्षेत्र में तेंदुये के नाखून और सुअर के दांत सहित दो शिकारी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किये गये जहां से जेल भेजे गए।
_बांधवगढ टाइगर रिज़र्व अंतर्गत मानपुर बफर में वन्य प्राणियों के शिकारी गिरफ्तार किए गए हैं, गिरफ्तार शिकारियों के पास से तेंदुये के नाखून, जंगली सुअर का दांत और मांस भी जप्त किया गया है।

बताया गया है कि पार्क अमले द्वारा गिरफ्तार दोनो शिकारी वन्य प्राणी अपराध से लंबे समय से जुड़े है, साथ ही वन्य प्राणियों की तस्करी में शामिल गिरोह का भी हिस्सा है। इस मामले में मानपुर बफर टीम ने ग्राम पलझा निवासी पुरुषोत्तम चौधरी उम्र 51 वर्ष एवम गोलू चौधरी निवासी ग्राम बिजौरी उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि इस गिरोह में शामिल दूसरे लोगों से जनवरी 2022 में तेंदुये के मूंछ समेत बेशकीमती पैगोलीन की स्कल भी जपत की गई थी। जिस पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई भी किया था। इस मामले में भी वर्तमान में गिरफ्तार पुरुषोत्तम चौधरी का नाम संदेह के आधार पर आया था, लेकिन उस समय गिरफ्तारी नही हुई थी।

इस मामले में मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन एवम मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गिरोह के कुछ और भी सदस्य है, जो वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं वो भी संदेह के घेरे में है, उनकी भी पतारसी के प्रयास किये जा रहे है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







