
उमरिया – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत आने वाले मानपुर रेंज के ग्राम गुरवाही में कल भालू के हमले से 6 लोग घायल हुए थे जिसमें 2 की हालत गंभीर है और 1 महिला की मौत हो गई थी।
उसी हमलावर भालू की तलाश करने के लिए वन विभाग का अमला हाथी के साथ सर्चिंग कर रहा था तभी अचानक भालू सामने आकर गणेश नामक हाथी पर हमला कर दिया जिससे हाथी विचलित होकर भगा उसी में महावत और बीटगार्ड गिर कर घायल हो गए।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पी के वर्मा ने बताया कि सर्चिंग टीम को गुरवाही के कक्ष क्रमांक पीएफ 341 में भेजा गया था जिसमें हमारे हाथी पर अचानक भालू ने हमला कर दिया और उसी के चलते हाथी विचलित होकर भागा तो महावत राजेन्द्र यादव उम्र 38 वर्ष और बीटगार्ड नरेन्द्र प्रजापति गिर कर घायल हो गए। दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर भेजा गया है, यदि आवश्यकता पड़ी तो इलाज के लिए दूसरी जगह भी ले जाया जाएगा साथ ही घायल हाथी का भी इलाज करवाया जा रहा है। वहीं दूसरी टीम को भी जंगल मे भेजा गया है ताकि उस भालू को जंगल मे खदेड़ा जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा की जा सके।







