
उमरिया – जिले में कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के नेतृत्व में आई जिसका जिला मुख्यालय में जगह – जगह कांग्रेसियों ने स्वागत किया और बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं अजय सिंह राहुल ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया, कहा कि 7 यात्राएं चल रही हैं जिनका समापन 4 अक्टूबर को होना है, हमारी यात्रा भी 4 अक्टूबर को रायसेन पहुंच कर वहीं समापन करेगी। हम जहां भी जा रहे हैं वहां लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और लोगों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की प्रति भारी आक्रोश नजर आ रहा है पूरे विंध्य क्षेत्र की जनता भाजपा की सरकार को बदलने का मन बन चुकी है लोगों में आक्रोश है इसीलिए हमने जन आक्रोश यात्रा निकाली है।

आशीर्वाद यात्रा जो चल रही है उसकी जरूरत क्यों पड़ी, यदि क्षेत्र में कार्य किये होते, झूठे वादे न किये होते, भ्रष्टाचार न किये होते तो उनको आशीर्वाद यात्रा की जरूरत नही पड़ती। वहीं उनके सर्वे में लगातार 65 से 70 सीट के ऊपर जीत नही आ रही है, इसलिए उनकी नीद उड़ी हुई है। अमित शाह तो मध्यप्रदेश में एक तरह से डेरा डाले हुए हैं, प्रधानमंत्री लगातार दौरे कर रहे हैं, अब बसों से भीड़ जुटा कर थक गए तो स्पेशल ट्रेन से बुला कर भीड़ जुटा रहे हैं। उनके कार्यकर्ता भी उनसे रुष्ट हैं, हमको भारी बहुमत से जीत मिलेगी। रही बात योजनाओं की तो कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में जितनी भी योजनाओं का जिक्र किया है उसकी पूरी गारंटी है और सभी योजनाएं संचालित की जाएगी।

जब महिला आरक्षण के बारे में पूछा गया कि भाजपा ने 50% महिला आरक्षण दिया है इस पर बोली कि यह कांग्रेस की ही सोच थी, कांग्रेस और पूरे विपक्ष ने इस पर सहमति जताई है यह कोई इनकी सोच नहीं है, वहीं ये बिल तो पास हो गया लेकिन लागू कब होगा इसकी तारीख नही बताए हैं, बल्कि समाप्त होने का समय जरूर बताए हैं और रही महिलाओं की बात तो मध्य प्रदेश में महिलाओं पर जितने अत्याचार बलात्कार और जितने फर्जी मामले आ रहे हैं शायद देश के किसी राज्य में ऐसा नहीं है मध्य प्रदेश भाजपा के शासनकाल में महिला अत्याचार के मामले में देश में अव्वल है यह महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं मगर हर जगह महिलाओं का अपमान होता है कहीं भी महिला सम्मान नजर नहीं आता है दिनदहाड़े खुले आम महिलाओं के साथ दुराचार होना प्रदेश में आम बात हो गई है। बेरोजगारी भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो गई है अब जनता ने मन बना लिया है इनको सत्ता से उखाड़ फेंकने का।

वही जब मीडिया द्वारा उनसे सवाल किया गया कि प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो जो योजनाएं अभी भाजपा सरकार चालू कर रही है और चल रही है क्या वह चलती रहेगी या बंद हो जाएगी तो उन्होंने इस बारे में स्पष्ट किया कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति और उस समय का जो आकलन होगा उसके आधार पर योजनाओं का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री लगातार नई नई योजना और घोषणा इसलिए कर रहे हैं कि उनको पार्टी ने कह दिया है कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो आप मुख्यमंत्री नही बनेंगे। वहीं भाजपा सरकार द्वारा उनके थीम सांग पर जो आरोप लगे कि पाकिस्तान की थीम पर आपका गाना बना है उन्होंने कहा किसी का कॉपीराइट नहीं है और यह पाकिस्तानी थीम नहीं है रही बात चोरी की तो भाजपा सरकार खुद योजनाओं की चोरी कर रही है, कांग्रेस ने ₹500 में गैस सिलेंडर देने ₹1500 लाडली बहन को देने का जो वादा किया भाजपा ने उसकी चोरी कर ली और बिना बजट देखे 450 रुपए में गैस देने का आश्वासन दिया वही लगातार लाडली बहना योजना में भी पैसे बढ़ाने की बात की है क्या यह चोरी नहीं है। वही जब उनसे पूछा गया कि प्रदेश की जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह द्वारा सैकड़ो करोड रुपए के भ्रष्टाचार किए गए हैं तो पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट कहा यह तो एक आरोप लगे हैं इनके ऊपर तो सैकड़ो आरोप है और 100 करोड नहीं हजारों करोड रुपए के घोटाले जनजातीय कार्य विभाग में हुए हैं आप जिस क्षेत्र में देखें चाहे गद्दा सप्लाई हो या जो भी चीज हो उनके विभाग में जो भी सप्लाई हुआ है उनके विभाग में जो भी पैसा रहा है सब में भारी भ्रष्टाचार हुआ यदि कहा जाए तो भाजपा की सरकार ही भ्रष्टाचार की सरकार है इन पर जितने भी आरोप लगे कम हैं। वही स्पष्ट किया कि जब कांग्रेस की सरकार ने सत्ता छोड़ा था तो 20 से 35000 करोड रुपए का कर्ज था मगर आज 4 लाख करोड रुपए का कर्ज प्रदेश सरकार के ऊपर है तो इस सरकार की कोई गिनती नहीं है। वही जब इनसे पूछा गया की क्या कांग्रेस की सरकार यदि प्रदेश में बनती है तो उसके बाद क्या भरोसा रहेगा कि फिर से आपका विधायक बिक कर कहीं भाजपा के पाले में न चले जाए उन्होंने स्पष्ट किया कि अब की बार ऐसी चूक नहीं होगी ऐसे बिकाऊ लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा। वही जब टिकट वितरण के बारे में बात किया गया तो बोल इस पर मंथन चल रहा है जल्द ही सूची जारी की जाएगी और अच्छे प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। जब जिले में कांग्रेस में कई गुटों के बारे में पूछा गया तो बोले इस बार कोई गुट नहीं रहेगा हमने मंथन कर लिया है कि 20 साल से लगातार हार का कारण क्या है और वह कारण इस बार आड़े नहीं आएगा इस बार सब एक जुट हो करके कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

वहीं जब उनसे पूछा गया की तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया कर्मियों का अपमान किया तो इस बारे में मीडिया कर्मियों से क्षमा मांगते हुए कहे कि ऐसा तो कुछ भी नहीं है हमारे मुखिया कमलनाथ जी भी मीडिया का सम्मान करते हैं हो सकता है कोई बात रही हो हम उनकी तरफ से क्षमा मांगते हैं मगर कहीं भी मीडिया के सम्मान में कमी नहीं आने दिया जाएगा।
इस बार चुनावी स्ट्रेटजी के बारे में बोलते हुए कहे कि इस बार हम लोग प्रत्याशी देखकर टिकट का वितरण करेंगे जहां पर विवाद की स्थिति होगी वहां पर भी हम लोग अच्छे प्रत्याशी का चयन करेंगे और इस बार कहीं पर किसी तरह की कोई चूक नहीं होगी हम सब मिलकर अपने प्रत्याशी को जीता कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। वहीं भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहे कि भाजपा सरकार इस बार इतनी भयभीत है कि कार्यकर्ता सम्मेलन के नाम पर लोगों को इकट्ठा कर रही है कहीं गोंड़ समाज का कहीं कोल समाज का कहीं बैगा समाज का हर समाज का सम्मेलन बुला बुलाकर किसी भी तरह से जीत के प्रयास में लगी हुई है मगर सभी समाज के लोगों ने इनके भ्रष्टाचारी तरीकों से त्रस्त होकर सरकार बदलने का मन बना लिया है और हमको उसका फायदा मिलेगा हमने अपने नेताओं को यही कहा है कि इस आक्रोश का लाभ हमको लेना है और हमको अपनी सरकार बनानी है जब जनता का मन हमारे लिए है तो हम भी जनता के लिए समर्पित हैं।







