
उमरिया – जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पतौर रेंज के ग्राम बमेरा से रेस्क्यू किये गए बाघ का इलाज करने के लिए 5 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जबलपुर से ताला पहुंच कर इलाज में जुट गई है।

गौरतलब है कि यह वही बाघ है जिसने बीते दिनों ग्राम बमेरा में घर मे घुस कर भैंस और उसके मालिक वृद्ध कम्मा यादव पर हमला किया था जिसमे दोनो की मौत हो गई थी। उसके बाद बाघ 2 दिन रात लगातार मृतक कम्मा यादव के घर के सामने ही बैठा रहा।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक लवित भारती ने बताया कि टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम और पतौर रेंजर लगातार निगरानी करते रहे उनके बाद उसका रेस्क्यू कर ताला में घायल बाघों के लिए बने विशेष पिंजरे में रख कर इलाज किया जा रहा है। बाघ के खाने, पीने, पेशाब, मल की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है।

पूर्णतया स्वस्थ होने पर निर्णय लिया जाएगा की इसे जंगल में छोड़ा जाएगा या बाड़े में रखा जाएगा।







