
उमरिया – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ के हमले से आज फिर एक युवक घायल हो गया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर रेंजर अर्पित मेराल ने बताया की कोर एरिया अंतर्गत आने वाले पतौर ए बीट के कक्ष क्रमांक आर एफ 407 के बंदरछुई हार में ग्राम पटेहरा निवासी 18 वर्षीय युवक श्याम किशोर पाल शाम को लगभग साढ़े 5 बजे मवेशी चरा कर वापस घर लौट रहा था तभी बाघ ने युवक पर हमला कर दिया जिससे बाघ के हमले को रोकने का प्रयास किया तो दोनो हाथ घायल हो गए। जैसे ही हमको सूचना मिली तो हम अपनी टीम के साथ रवाना हुए और वहीं सूचना मिलते ही मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार भी टीम सहित वहां पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में भर्ती करवाया गया जहां घायल युवक का इलाज किया जा रहा है और घायल युवक को तत्कालिक सहायता राशि के रूप में 1 हजार रुपये दे दिए गए हैं साथ ही उसके इलाज में जो भी खर्च आएगा, नियमानुसार दिया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मवेशी चराने जा रहे लोग भी बाघ से छेड़छाड़ करते हैं जिसके चलते बाघ अपने बचाव में अटैक कर देता है। वहीं यदि बाघ मवेशी पर हमला करता है तो मवेशी चराने वाले को बाघ पर अटैक नही करना चाहिए। यदि मवेशी की मौत हो जाती है तो वन विभाग उचित मुआवजे का देनदार होता है। जिसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दे देना चाहिए ताकि प्रकरण बन कर मुआवजा मिल सके और इंसान के जान की रक्षा हो सके।







