
प्रदेश की सरकार लाख वादे करे या दावे करे कोई फर्क नही पड़ता है। जनता इनके दावों और वायदों को भलीभांति जानने लगी है। प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। आये दिन किसी न किसी जिले से नाबालिक के साथ दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आती ही रहती हैं।
आज उमरिया जिले से एक घटना सामने आई है वह भी प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री मीना सिंह के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पाली थाना क्षेत्र से। जहां दूसरे जिले से आकर अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए महिला किराए के माकान में रह कर अपना काम करती थी। उसी माकान मालिक का दरिंदा पुत्र 14 अगस्त को अपने उसी किरायेदार की 6 वर्षीया मासूम बच्ची को खिलाने के बहाने घर ले आया और उससे छेड़छाड़ किया मासूम कुछ नही समझ सकी दूसरे दिन फिर खिलाने के बहाने ले जाकर उस मासूम से दुष्कर्म किया। किसी तरह बच्ची उसके चंगुल से छूट कर अपने माँ के पास गई तो खून से लथपथ देख माँ के होश उड़ गए तब वह तत्काल अपने पति को फोन लगाई और पूरी घटना बताई तब रात में पति घर पहुंच कर पाली थाने रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचा जहां उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई।

इस मामले में प्रभारी पाली एवं उमरिया एसडीओपी नागेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना देकर थाना पाली में अपराध क्रमांक 367/23 धारा 376(AB), 376(2)(j), 342 506 आईपीसी व पाक्सो एक्ट की धारा 5 (m)/6 के तहत प्रकरण दर्ज करवाया जाकर, तत्काल थाना पाली की टीम को उप निरीक्षक सरिता ठाकुर के हमराह सउनि पुष्पराज सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश नामदेव, आरक्षक अतुल मिश्रा को रवाना किया गया और आरोपी की तलाश कर, आरोपी अल्ताफ उर्फ मोहम्मद हसन पिता रहीस खान उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी वार्ड नंबर 10 पाली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पूरे मामले में पुलिस ने तो तत्परता दिखाते हुए प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया और वहां से जेल भी भेज दिया गया। क्या अब अन्य जिलों की भांति पाली निवासी आरोपी के घर को भी ढहाया जाएगा या मात्र दिखावा बन कर वोटबैंक की राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा।







