
उमरिया – जिले के पाली थाना अंतर्गत धौरई ग्राम पंचायत के सामने एक खेत पर ट्रैक्टर चालक राजू सिंह उम्र 42 वर्ष पिता हीरा सिंह निवासी धौरई गांव के खेत पर ट्रैक्टर कीचड़ में फंस जाने से दूसरे ट्रैक्टर की मदद से खींच रहा था, तभीअनियंत्रित होकर राजू का ट्रैक्टर पलट गया, जिससे राजू की मौके पर ही ट्रैक्टर में दबकर मौत हो गई, घुनघुटी पुलिस को सूचना लगते ही मौके पर पहुंची। पुलिस देहाती नालसी लेकर मर्ग कायम कर आगे की विवेचना कर रही है।







