Home वाइल्डलाइफ भालू के हमले से महिला की हुई मौत

भालू के हमले से महिला की हुई मौत

794
0

उमरिया – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज में जंगल गस्त के दौरान सुरक्षा श्रमिको को मृत महिला की लाश मिली। जिसकी सूचना तत्काल वन परिक्षेत्राधिकारी पतौर अर्पित मेराल को दिए, रेंजर को जानकारी मिलते ही अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और पुलिस को भी खबर दिए। मृतिका की पहचान चिल्हारी निवासी टेग्गी बाई यादव पति प्यारे यादव उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई।


इंदवार टी आई एम एल वर्मा ने बताया कि पनपथा रेंज से सटे बीट पिटोर के आर एफ 426 में भालू ने जरोहा तालाब के पास महिला पर हमला किया है जिससे उसकी मौत हो गई है। बी टी आर की टीम के साथ ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए थे शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।


वहीं पतौर रेंजर अर्पित मेराल ने बताया कि मृतिका अपनी साथियों के साथ जंगल मे महुआ की महुआ की गोही बीनने गई थी ये बफर क्षेत्र में बिन रही थी और इसकी साथी वापस चली गईं, ये रास्ता भटकने के कारण कोर जोन में आ गई, हो सकता गर्मी के कारण पानी पीने उस जगह चली गई जहां पार्क क्षेत्र में जानवरों के लिए पेय जल की व्यवस्था की गई है और उसी वक्त भालू से इसका आमना सामना हो गया, तभी भालू ने हमला कर दिया जिससे इसकी जान चली गई। मौके पर भालू के पंजों के निशान भी पाए गए हैं। अभी हमने अपने पास से 5 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दे दिया है, और इसके पति के सारे कागजात लेकर सहायता राशि का प्रकरण तैयार कर रहा हूँ दो से तीन दिन में 8 लाख की सहायता राशि मृतिका के पति को मिल जाएगी।
सुरेन्द्र त्रिपाठी
उमरिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here