
मुख्यमंत्री के 24 मई को जिले मे प्रस्तावित भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की
उमरिया – जिले मे 24 मई को प्रदेष के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डा0 कृष्ण देव त्रिपाठी ने अब तक की गई तैयारियों तथा आगें की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिए। सभा स्थल भरौला क्रीड़ा परिसर मे मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, हितग्राहियो के बैठने की व्यवस्था, साउण्ड एवं माईक की व्यवस्था, साफ सफाई के संबंध मे संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपा।

बैठक मे सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी , अपर कलेक्टर के सी बोपचे, एसडीएम बांधवगढ़ सिद्धार्थ पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, संयुक्त कलेक्टर नेहा सोनी, डिप्टी कलेक्टर टी आर नाग सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि अपरिहार्य कारणों वश पिछली बार मुख्यमंत्री का दौरा निरस्त हो गया था जिसके चलते लाखों रुपये पानी मे चले गए। इस बार 24 मई को पुनः कार्यक्रम निर्धारित हो रहा है, इस भीषण गर्मी में सरकारी अमला, नेता और आम जनता सभी परेशान तो होंगे वहीं देखना है कि मुख्यमंत्री चुनावी दौरे में क्या घोषणा करेंगे। वैसे यदि देखा जाय तो 5 मंजिला अस्पताल भवन तो बन रहा है लेकिन डॉक्टरों का पता नही है, अब तो जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते उनको भी बैठाया जा रहा है जो 2 वर्ष पूर्व जिला अस्पताल में कोविड सपोर्ट स्टाफ में कार्यरत रहे। ऐसे में मुख्यमंत्री से आम जनता की अपेक्षा है कि जिले में डॉक्टरों की पदस्थापना करें।
वहीं जिले में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले कुछ अधिकारियों के ऊपर भी कार्रवाई होनी चाहिए।







