
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की गंगा श्यामलाहिल से ही बहती है। पूरे प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार है, हम नवम्बर दिसम्बर में होने वाले चुनाव में सरकार बनाएंगे।
उमरिया – जिले के दौरे पर आए कांग्रेस के विधायक और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविन्द सिंह ने फार्मेसी काउंसिल में मंत्री प्रभु राम चौधरी के द्वारा किये गए मनमानी ढंग से सदस्यों की नियुक्ति पर बोले भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है, तीन सदस्य में एक आदमी तुलसी राम सिलावट का और दो सिंधिया समर्थक अपने चहेतों को रख लिए और खुद अध्यक्ष बन गए वहीं फर्जी ढंग से मेडिकल स्टोर के लाइसेंस बांट कर करोड़ो का घोटाला करने में लगे हैं।

वहीं अभी ग्वालियर में सामने आए पैरामेडिकल के करोड़ो के घोटाले पर बोले प्रदेश के पैरामेडिकल कालेजों में आदिवासी बच्चों के स्कालरशिप के नाम पर हो रहे करोड़ों के घोटाले पर बोले कि भाजपा सरकार में ऐसा कौन सा विभाग है जिसमें घोटाले न हुए हों, जब श्यामलाहिल हिल से ही भ्रष्टाचार की गंगा बहती है तो किस किस विभाग की गिनती गिनेंगे।

वहीं इस बार होने वाले चुनाव में सरकार बनाने का दावा करते हुए डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि हम इस बार हर हाल में प्रदेश में सरकार बनाएंगे जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है।

वहीं उमरिया जिले में 2003 से लेकर अभी तक कांग्रेस की एक भी सीट नही आने के सवाल पर बोले कि अभी तक ठीक से मेहनत नही हुई है, अब अजय सिंह जी जिला अध्यक्ष बन गए हैं और मेहनत कर रहे हैं इस बार हमारी सीट अवश्य आएगी और हम सरकार बनाएंगे।
नेता प्रतिपक्ष उमरिया जिले के सामुदायिक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेकर उनको जीत का मंत्र दिए और सभी को एकजुट होकर इस चुनाव में सरकार बनाने में भरपूर सहयोग करने की अपेक्षा किये।

नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में बांधवगढ़ से भाजपा विधायक शिवनारायण सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह, पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा जनता की उपस्थिति में नगर पालिका के द्वारा कराए जा रहे लगभग सवा दो करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिए और जनता से इस बार कांग्रेस को जिताने और प्रदेश में सरकार बनाने की अपील किये।







