
उमरिया – जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम चरगवां में सनसनीखेज वारदात घटित हो गई।

दरअसल घर के बन्द कमरे में पति और पत्नी थे, जब आज सुबह काफी देर तक दरवाजा नही खुला तो परिजनों ने देखा तो पति की मृत अवस्था मे पड़ा था और पत्नी वहीं बेहोशी की हालत मे पड़ी हुई थी।

घटना स्थल पर दीवार में लिखा मिला है कि “मेरे घर के आदमी को न फसाना हम दोनों अपनी से मर गए है पोस्टमार्टम न कराना”

घटना की सूचना ग्राम पंचायत के सरपंच उदयभान सिंह द्वारा पुलिस को दी गई। घायल महिला को 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय उमरिया में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया वही मृत युवक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि ग्राम लोढ़ा निवासी युवक शिवम बैगा उम्र 24 वर्ष अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल होने के लिए अपने ससुराल ग्राम चरगवां टांकीन टोला पहुँचा था। लेकिन शादी में जाने के नाम पर पति पत्नी में विवाद हो गया और सुबह पति की लाश और पत्नी नीतू बैगा घायल अवस्था मे मिली।

पुलिस मौके पर पहुंच कर विवेचना में जुटी हुई है कि किन परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है और उसकी पत्नी कैसे घायल हुए है।

पत्नी का कहना है कि मेरे मायके में चाचा के लडके की शादी हो रही थी और मुझे मेरे पति जाने से रोक रहे थे दोनों के बीच काफी समय से बातचीत हो रही थी फिर मुझे मेरे पति हाथ मुक्के से मारने लगे और जब मैं ब्लेड से अपने आप को काटने लगी तो मेरे पति ने मेरे से ब्लेड लेकर मार दिया और मैं बेहोश हो गई आगे का मुझे कुछ नही मालूम है।

वहीं गांव के सरपंच उदयभान सिंह ने बताया कि मेरे को चौकीदार से सूचना मिली तो आकर देखा तब तुरंत पुलिस और 108 को सूचना दिया।

एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि ग्राम चरगवां से जैसे ही सूचना मिली तत्काल पुलिस वहां पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक शिवम बैगा उम्र 24 वर्ष ग्राम लोढ़ा का रहने वाला था अपने ससुराल ग्राम चरगवां गया था वहीं पति पत्नी का कुछ आपसी विवाद हुआ होगा अभी उसकी पत्नी ठीक ढंग से कुछ बताने लायक नही है अब जांच के बाद ही पूरी स्थिति पता चल पाएगी वैसी कार्रवाई की जायेगी।







