
उमरिया – जिले के पाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम सरवाहीकला में अज्ञात पदार्थ के सेवन से पालतू मवेशियों की मौत होने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

ग्राम सरवाही कला निवासी संग्राम सिंह ने बताया कि गांव के नजदीक ही बोरी में भूसे जैसा कुछ पदार्थ रखा हुआ है जिसको खाने से लगभग 11 गाय बैल अभी तक मौत के मुंह मे समा चुके हैं और कुछ अभी फडफडा रहे हैं। न तो पशु चिकित्सा विभाग से कोई पहुंचा है और न ही कोई मदद मिल सकी है। गांव में सभी गरीब आदिवासी परिवार के लोग रहते हैं और उन्ही मवेशियों के बलबूते अपनी खेती करते हैं। अब लोगों के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है या अगले सीजन की खेती यह गरीब किसान कैसे करेंगे हालांकि अभी न ही जिला प्रशासन और न ही पशु चिकित्सा विभाग कोई ध्यान दिया है ग्रामीणों में काफी आक्रोश एवं भय दोनों ही व्याप्त है।







