
उमरिया – जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपुर से लगभग 11 – 12 लाख की मशीन गायब हो गई। प्रा.स्वा. केन्द्र अमरपुर में आम जनता की सुविधा और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए खास कर टीबी और कोविड जैसी जांच के लिए ट्रू नॉट मशीन विभाग ने इंस्टॉल करवाया था और उसके लिए आपरेटर भी नियुक्त किया था, जिसकी शासन स्तर से पेमेंट भी दी जाती रही लेकिन 24 मार्च 2023 को रात में लैब का ताला लगा रहा और मशीन गायब हो गई। घटना की जानकारी 25 मार्च को सुबह 10 बजे हुई जब टेक्नीशियन भजन लाल सिंह लैब का ताला खोला तब बताया कि मशीन नही है। जिस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपुर में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ डॉक्टर विवेक कुमार मेहुरिया द्वारा प्रा.स्वा. केन्द्र अमरपुर में टी.बी. जांच मशीन ट्रू नाट मशीन लैब टेक्नीशियन भजन लाल सिंह द्वारा गबन करने के संबंध में अमरपुर चौकी में लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत दिया गया।

कोमल दीवान चौकी प्रभारी अमरपुर
अमरपुर चौकी प्रभारी कोमल दीवान ने बताया कि प्रा.स्वा. केन्द्र अमरपुर में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ डॉक्टर विवेक मेहुरिया ने दिनांक 05/04/2023 को लिखित आवेदन दिया जिस पर अमरपुर चौकी में दिनांक 07/04/2023 को अपराध क्रमांक 134/23 धारा 409 आईपीसी के तहत लैब टेक्नीशियन भजन लाल सिंह पिता घासीराम सिंह के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं बताए कि प्रा.स्वा. केन्द्र अमरपुर में टीबी की जांच हेतु टू नाट मशीन प्रयोगशाला में संधारित थी जिसे लैब टैक्नीशियन भजन लाल सिंह पिता घासीराम सिंह द्वारा संचालित किया जाता था दिनांक 25/03/2023 को लैब टेक्नीशियन भजन लाल ने बताया की दिनांक 24/03/2023 को शाम 04.30 बजे लैब में ताला बंद घर चला गया था एवं दिनांक 25/03/23 को सुबह 10.00 बजे लैब मे लगा ताला खोला तो लैब मे रखी ट्रू नाट मशीन नं. TLDU0026 नहीं थी। लैब में रखी टू नाट मशीन को संधारित एवं संचालित व सुरक्षित की संपूर्ण जवाबदारी लैब टैक्नीशियन भजन लाल सिंह की थी जिनके द्वारा उक्त मशीन का बेईमानी पूर्वक गबन कर लिया गया है।

गौरतलब है कि प्रथमदृष्टया लैब टेक्नीशियन ही दोषी नजर आ रहा है, क्योंकि लैब की चाभी भी उसी के पास रही और वह खुद ताला बंद किया और दूसरे दिन ताला भी वही खोला, जिसके कारण संदेह भी उसी पर है और पुलिस भी उसी को दोषी मान कर जांच शुरू कर दी है। वहीं अगर देखा जाय तो बिना ताला टूटे ऐसी घटना होना मेडिकल लाइन के लिए बड़ी बात है, कहीं न कहीं इसी से सम्बंधित लोग ही इसमें भागीदार होंगे, हो सकता है कि कहीं निजी लैब में यही मशीन हो और वह टेक्नीशियन से मिलकर ऐसा कार्य किया हो।







