Home धर्म अपने धर्म से भटके परिवार को पुनः वापस लाये

अपने धर्म से भटके परिवार को पुनः वापस लाये

653
0

उमरिया – जिले के चंदिया खेरमाई मंदिर प्रांगण पर हो रही श्रीमद भागवत महापुराण कथा के समापन अवसर पर भागबताचार्य सनातन ध्वज वाहक प्रखर और राष्ट्रवादी संत पूज्य बाल प्रभु जी महराज के द्वारा राह और अपने धर्म से भटके परिवार की पुनःसनातन धर्म मे वापसी करवाई गई।

धर्म में वापसी

पूज्य बाल प्रभु महराज जिस उद्देश को लेकर इस देश मे अलख जगा रहे हैं वही अलख आज चंदिया मे जगा दिए जब महराज जी से प्रेरित होकर वार्ड क्रमांक 2 के निवासी कमलेश चौधरी जो की पूर्व मे ईसाई मिशनरी के चक्कर मे फंस कर ईसाई धर्म के अनुयाई हो गए थे उनकी अपने हिंदू धर्म मे घर वापसी करवाई गई।

पुनः परिवार की वापसी

खेरमाई मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव दिनेश द्विवेदी, चंद्र प्रकाश द्विवेदी, शिवकरण साहू, अंजनी द्विवेदी, निर्मल सिंह राजपूत ने पूज्य महराज श्री की पूजा अर्चना करते हुए सबका आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here