
उमरिया – जिला अस्पताल में ग्राम मिलौड़ी थाना शहपुरा जिला डिंडोरी निवासी एक पिता और उसकी पड़ोसन अपनी 20 वर्षीया अविवाहित पुत्री को सुबह लाकर भरती करवाये। पड़ोसन ने बताया कि हम लोगों को लगता था कि इसके पेट मे पानी भरा है इसलिए उमरिया जिला अस्पताल लाये कि इसका ईलाज यहां ठीक से हो जाएगा। यहां आने के बाद डॉक्टर साहब देख कर बताए कि इसके पेट मे पानी नही बच्चा है। तब भर्ती कर लिए और दोपहर में मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ है। वहीं अविवाहिता युवती बताई कि हम कोई कार्रवाई नही चाहते हैं और हम नही जानते हैं कि किसका बच्चा है, युवती के बयान से साफ जाहिर है कि युवती का प्रेमी ही बच्चे का पिता है। वहीं युवती के बालिग होने के कारण मजबूर पिता ने बताया कि मेरे 4 बेटी और 1 बेटा है ये तीसरे नम्बर की बेटी है और पिछले साल ये पागल हो गई थी उसी समय किसी ने इसके पागलपन का फायदा उठाया। हम इसका झाड़ फूंक करवाये तो ठीक हो गई। हम गांव में डॉक्टर लखराम बर्मन से इलाज करवाये तो बताया कि इसका ऑपरेशन करवाना पड़ेगा तो हम निगहरी में डॉक्टर को दिखाए तो बताया कि उमरिया ले जाओ, तब हम उमरिया जिला अस्पताल लाये और यहां बताए कि इसके पेट मे बच्चा है और थोड़ी देर में डिलीवरी हो गई और मेरी बेटी के मृत बच्चा हुआ है, हम कोई कार्रवाई नही चाहते हैं।







