बिहार का जमुई संसदीय क्षेत्र पठारी भूमि पर स्थित है, यहां के ज़्यादातर इलाके के किसान वर्षा पर आधारित रहते हैं, और यहां की बड़ी आबादी का मुख्य व्यवसाय कृषि है, लेकिन इस वर्ष इलाके में अनुमान से काफी कम बारिश होने की वजह से किसानों की धान की खड़ी फसल लगभग बर्बाद होने की कगार पर है, दुर्भाग्य ये है कि जमुई में किसी तरह की कोई सिचाई योजना भी नहीं है, जिससे किसानों के सामने और गंभीर समस्य आ खड़ी हुई है, किसानों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए जमुई के युवा सांसाद श्री चिराग पासवान जी ने जमुई के डीएम से किसानों की इस गंभीर समस्या पर विस्तृत चर्चा कर सूखे की जनकारी ली एवं त्वरित कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने को कहा इसके अलावा अनुमान से काफी कम बारिश की रिपोर्ट पर जिला कृषि अधिकारी का प्रतिवेदन संलग्न करते हुए प्रदेश के मुखिया, नीतीश कुमार जी को पत्र लिख कर जमुई के किसानों के लिए तत्काल राहत पैकेज की मांग की है, जमुई संसाद की चिंता ये है कि सूखे से बदहाल जमुई संसदीय क्षेत्र के किसानों के साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटने पाए। वैसे देश मे किसानों के साथ होने वाली घटनाओं को देखते हुए एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की ये चिंता लाजमी भी है।








