Home प्रदेश tiger attack, बाँधवगढ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से डिप्टी रेंजर...

tiger attack, बाँधवगढ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से डिप्टी रेंजर घायल

610
0

tiger attack, बाँधवगढ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से डिप्टी रेंजर घायल

मांसाहारी वन्य जीवों के सर्वे में जुटा था वन अधिकारी, जिला अस्पताल में उपचार जारी

Tiger attack उमरिया – जिले के विश्वविख्यात बाँधवगढ टाइगर रिजर्व में शनिवार की सुबह जंगल मे मांसाहारी जीवो का सर्वे करने गए वन अधिकारी के ऊपर बाघ ने हमला कर दिया जिसमें वन अधिकारी डिप्टी रेंजर जितेंद्र सिंह परिहार गंभीर रूप से घायल हो गये, वरिष्ठ अधिकारियों की सूचना के बाद घायल डिप्टी रेंजर को जिला अस्पताल उमरिया में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत सामान्य बनी हुई है, पार्क प्रबंधन के मुताबिक पार्क में मांसाहारी जीवो का तीन दिवसीय साइन सर्वे किया जा रहा था, जिसमे डिप्टी रेंजर फारेस्ट गॉर्ड के साथ सर्वे में जुटे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ है, जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

जितेन्द्र सिंह परिहार घायल डिप्टी रेंजर
जितेन्द्र सिंह परिहार घायल डिप्टी रेंजर

घायल डिप्टी रेंजर जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि हम लोग गणना कर वापस लौट रहे थे तभी झाड़ियों में बच्चे सहित छिपी बैठी बाघिन हमला कर दी जिसके बाद सभी लोग हल्ला मचाने लगे तब छोड़ कर भागी और विभाग को सूचना दिए तब हमको लेकर जिला अस्पताल आये।
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पूर्व ग्राम पटपरिहा में भी एक बाघ 14 वर्षीय किशोर को मुंह मे दबा कर ले गया था जिसमें किशोर की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here