Home राज्य रोटरी क्लब उमरिया का हुआ गठन

रोटरी क्लब उमरिया का हुआ गठन

620
0

सुरेन्द्र त्रिपाठी

रोटरी क्लब का गठन
रोटरी क्लब उमरिया का हुआ गठन
उमरिया 21 अगस्त – शहडोल रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अजय बिजरा एवं राजेश गुप्ता द्वारा तीसरे क्लब के रूप में रोटरी क्लब बांधवगढ़, उमरिया के नाम से गठन किया गया।
जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में सूर्य प्रकाश गुप्ता, एवं सचिव के रूप में श्री शंभू लाल खट्टर व प्रेसिडेंट इलेक्ट के रूप में कीर्ति कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष के रूप में अश्विनी वाधवा जी एवं उपाध्यक्ष के रूप में सी.के. दुबे जी,आर.के.सोनी जी,व राहुल अग्निहोत्री का चयन किया गया।
सभी लोगों का चयन निर्विरोध रूप से सबकी सहमति से किया गया। इलेक्ट प्रेसिडेंट कीर्ति कुमार सोनी ने बताया कि रोटरी क्लब एक सामाजिक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो सोशल वर्क करती है साथ ही उमरिया के सभी गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, अधिवक्ता, डॉक्टर व महिलाओं से अपील की है की आप सभी रोटरी क्लब से जुड़कर उमरिया जिले का विकास करने में सहयोग प्रदान करें।
रोटरी क्लब शहडोल के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने सभी चयनित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here