मानपुर के नजदीकी ग्राम पंचायत सेमरा स्थित कुदरा टोला स्कूल के समीप बीती शाम 4:00 से 5:00 बजे के करीब खेत जोतते समय कीचड़ में फँसने से ट्रैक्टर का इंजन पलट गया जिसमें ट्रैक्टर चालक प्रदीप पटेल पिताश्री इंद्रजीत पटेल उम्र 28 से 30 वर्ष की मौके पर ही ट्रैक्टर के इंजन से दबने पर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक का ही था जो उसके पिता के नाम से था, जो वह स्वयं मृतक प्रदीप पटेल ट्रैक्टर चला रहा था, बताया जा रहा है की भारी बरसात के कारण ट्रैक्टर कीचड़ में फस गया, जिसके कारण इंजन पलटा।
घटनास्थल पर कई लोग मौजूद थे, मौके पर बचाने का भारी भरकम प्रयास किया गया लेकिन मृतक प्रदीप को नहीं बचाया जा सका। तेज बारिश के बीच मौके पर मानपुर नगर निरीक्षक के.के.त्रिपाठी सूचना मिलते ही अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, भारी मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका,। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मानपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।







