
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का जश्न, 2028 में जीतेंगे पूरा प्रदेश, जनता ने दिया परिवर्तन का संदेश
*दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न+

Umaria – जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक में कांग्रेस ने जीत का जश्न मनाया, जम कर पटाखे फोड़े और मिठाई बांटे, पूर्व विधायक अजय सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल, त्रिभुवन प्रताप सिंह, वीरेन्द्र सिंह सेंगर, एडवोकेट पुष्पराज सिंह निरंजन सिंह, मिथलेश राय एव भारी संख्या में कांग्रेसी खुशी का इजहार किये l
*कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा*

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल ने कहा कि कि जनता ने बदलाव का संकेत दे दिया है, एक तरफ जहां प्रदेश की पूरी सरकार लगी थी वहां दतिया की जनता ने भाजपा के खोखले विकास के दावे को एक सिरे से खारिज करते हुए बता दिया कि अब बस, बहुत हो गया विकास के नाम पर जनता का शोषण, अब जनता नहीं बर्दाश्त करेगीं 2028 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में और 2029 में देश में सरकार बदल कर रहेगी, दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह जी को जिस तरह दतिया की जनता ने जीत दिलाया है उसी तरह जिले की जनता उमरिया जिले की दोनों विधानसभा और प्रदेश की जनता पूरे प्रदेश में कांग्रेस की जीत दिलवाएगी, जनता अब बिजली, पानी, खाद, मंहगाई, मिलावटी पेट्रोल, गैस एवं हर चीज से परेशान हो चुकी है, युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, छात्र पेपर लीक से परेशान है, इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी, अब भाजपा का जादू नहीं चलेगा l
*पूर्व विधायक ने कहा*

वहीं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी सिपाही एकजुट होकर आने वाले विधानसभा में प्रदेश भर नहीं देश में बदलाव लाएंगे औरन किसी का कोई जादू नहीं चलेगा l
*दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर जम कर फूटे पटाखे मनाये जश्न*







