
सदभावना बस ने मारी चंदिया टी आई के वाहन को ठोकर, चालक सहित टी आई गम्भीर, जबलपुर रिफर
*चंदिया टी आई एव चालक गम्भीर*

उमरिया – जिले के चंदिया टी आई जोधन सिंह परस्ते अपने थाने के वाहन से उमरिया जिला मुख्यालय से ड्यूटी कर वापस अपने थाने चंदिया जा रहे थे तभी एन एच 43 में ग्राम भरौला के पास अनियंत्रित गति से जा रही सदभावना बस ने जोरदार ठोकर मार दिया जिसमें चंदिया टी आई जोधन सिंह परस्ते एव उनका चालक सौरभ डांगी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर कर दिया गया है।
*एस डी ओ पी ने बताया*

एस डी ओ पी उमरिया पुन्नू सिंह परस्ते ने बताया कि चंदिया टी आई साहब अपने चालक सौरभ डांगी के साथ विभागीय कार्य कर करीब साढ़े सात बजे वापस चंदिया जा रहे थे तभी कटनी की तरफ से अनियंत्रित गति से आ रही सदभावना बस ने जोरदार ठोकर मार दिया है जिसमें हमारे चंदिया टी आई साहब और उनका चालक सौरभ डांगी घायल हो गए हैं, जैसे ही सूचना मिली है थाना कोतवाली का बल मौके पर पहुंचा और हम लोग तत्काल जिला अस्पताल पहुंच गए हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उनको जबलपुर रिफर कर रहे हैं एव आगे की कार्रवाई जारी है।
*आर टी ओ की लापरवाही*

गौरतलब है कि आर टी ओ की लापरवाही का खामियाजा आम जनता तो भुगत ही रही है, जहां आए दिन दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है वहीं अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।
*चंदिया टी आई के वाहन को बस ने मारी ठोकर टी आई गम्भीर*







