
जिले में बढ़ते अपराध ने लोगों का जीना हराम कर दिया, एक रात में 3 लूट की घटना को अंजाम दिये तो वहीं हल्ला सुन कर पहुंचे पुलिसकर्मी को भी बुरी तरह से मारे हालत गंभीर, जबलपुर में भरती
अपराधियों का आतंक
Umaria – जिला मुख्यालय इन दिनों अपराधियों की शरणस्थली बना हुआ है, यहाँ चोरी, लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार, जुआ, सट्टा, अवैध शराब जैसी बातें तो आम हो गई हैं, जिले का नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगा है, वहीं अगर माफियाओं की बात करें तो वन से लेकर खनिज, भूमाफियायों का भी बोलबाला है, इनको रोकने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सकता है, कहीं राजनैतिक संरक्षण तो कहीं प्रशासनिक मिली भगत, ऐसा नहीं है कि कोई नहीं जानता, सभी जानते हैं कि कौन किस कार्य में लिप्त हैं बस सब चल रहा है।
19 नवम्बर की रात वारदातों के नाम

बीती रात आपराधियों ने तीन – तीन वारदात को खुले आम अंजाम दिया है, इतना ही नहीं ज़ब एक पुलिसकर्मी पेट्रोल पम्प में हो रही लूट को रोकने की कोशिश किया तो उसको इस बेरहमी से राड से मारा कि वह मरणासन्न हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
पेट्रोल पम्प में लूट एवं अन्य वारदात

आरोपियों ने एन एच 43 में पिपरिया कोल माइंस के बगल में स्थित बिरासनी पेट्रोल पम्प पम्प कर्मचारी से खुले आम डीजल बिक्री के 15 हजार रूपये लूटने लगे ज़ब कर्मचारी चिल्लाने लगा तभी पुलिसकर्मी चन्द्र कांत तिवारी वहाँ जैसे ही पहुंचे वैसे ही अपराधियों ने उन पर राड से बेतहाशा प्रहार कर दिया जिस पर उनको सम्हलने का भी मौका नहीं मिला और वो गभीर रूप से घायल हो गये, इस लूट के बाद एन एच 43 मे ही सिविल लाईन पुलिस चौकी से कुछ पहले टीकमगढ़ जिले के हार्वेस्टर चालक से 47 हजार रूपये लूट लिये और उसको भी बुरी तरह से मारे उसके बाद ग्राम लोढ़ा मे रेल्वे कर्मचारी से 7 हजार रूपये लूट कर फरार हो गये।
ढाबा संचालक ने बताया

पेट्रोल पम्प के बगल में ढाबा संचालक आशीष कुमार ने बताया कि रात में लगभग 11 बजे एक बाइक से तीन नकाबपोश डीजल चोरी करने आये थे और करीब 15 हजार रुपये ले गये हैं, और जैसे ही पुलिसवाले तिवारी जी आये हैं तो उनको एक राड मारे हैं तो वो गिर गये तभी हम लोग निकले तो हमको कट्टा दिखाने लगे और बोले कि तुमको गोली खाना हो तो आओ, तब हमारा भाई तुरंत पेट्रोल पंप के मालिक को फोन किया तो वह दो तीन चार मिनट में आ गए तब तक यह लोग भाग गए थे, तब हम लोग पेट्रोल पंप मालिक की कर से उनको पुलिस वाले को गाड़ी में डालें और तुरंत जिला अस्पताल लेकर के गए इसके बाद पुलिस भी यहां आई थी।
हार्वेस्टर चालक ने बताया

वहीं दूसरी घटना में घायल टीकमगढ़ जिले के रहने वाले ओम प्रकाश प्रजापति ने बताया कि मैं उमरिया जिले के ग्राम खैरा मे हार्वेस्टर चलाता हूँ, मैं विगत 5 सालों से यहां आ रहा हूं कल 19 तारीख को मैं खैरा से काम करके हिसाब करवा कर आया गाड़ी राजवी ढाबा में खड़ी थी रात करीब 11:30 बजे हाईवे से जा रहा था जिसमें तीन लोग जिनको मैं नहीं पहचान पाया केवल एक आदमी को पहचान जिसको करिया लोनी कहते हैं लोढ़ा का रहने वाला है उसने मेरे को लोहे की सरिया से पीटा और मेरी गाड़ी तोड़ दी साथ में 47000 रूपये भी छीन लिया और 25 से 30 हजार रूपये का मेरा मोबाइल भी छीन लिया, मुझे भी काफी चोट आई है इसकी रिपोर्ट मैं थाने में किया है, पुलिस वालों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रेल्वे कर्मचारी से लूट

वहीं तीसरी घटना में उन अपराधियों ने ग्राम लोढ़ा निवासी रेल्वे कर्मचारी से भी मारपीट कर 5 हजार रूपये छीन लिया है।
उमरिया एस पी ने बताया

इस मामले में जिले के एस पी विजय भागवानी ने बताया कि कल रात करीब 11 बजे पिपरिया में बिरासिनी पेट्रोल पम्प में 3 बदमाश गये और पेट्रोल पम्प वालों से मारपीट की वहीं हमारा एक आरक्षक चन्द्र कांत तिवारी भी क्रास हो रहा था तो उसके साथ भी बड़ी बेरहमी से मारपीट की है और पेट्रोल पम्प पर लूट की है, उसके बाद करीब 5 किलोमीटर दूर एक हार्वेस्टर वाले के साथ भी मारपीट की है उसके साथ भी 47 हजार रूपये की लूट की है, उसके बाद ग्राम लोढ़ा मे एक रेल्वे कर्मचारी काशी राम है उसके साथ भी मारपीट करके 5 हजार रूपये लूट लिये हैं, इस तरह रात में उन लोगों ने तीन जगह लूट और एक पुलिस वाले के साथ मारपीट की है, पुलिस वाले की स्थिति बड़ी गंभीर है और जबलपुर रेफर किया गया है उसको उनकी स्थिति बड़ी गंभीर है वहां इलाज रत है, वहीं आरोपियों की पहचान के बारे में सपा ने बताया कि हमारे पुलिसकर्मियों ने आरोपियों की रेती दिखाई थी जिसमें एक आरोपी की पहचान हो गई है जो आपस में वह नाम बोल रहे थे तो वह ग्राम लोढ़ा का ही है मनीष करिया। मनीष करिया के खिलाफ पहले भी सात मामले हैं और सभी गंभीर धाराओं के हैं, पिछले साल भी इन्होंने एक तहसीलदार के ड्राइवर के साथ मारपीट की थी और दो 302 के मुकदमे भी हैं, लूट का भी मामला है पिछले साल 2024 में में इसको जिला बदल किया गया था जो कि इस वर्ष में में पूरा हो चुका है इसलिए यह फिर वापस आ गया, वही कार्रवाई के नाम पर बोले कि प्रकरण दर्ज है हमने अलग-अलग टीम में बना दी हैं और पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है, वही जब पूछा गया कि क्या ऐसे आरोपों के घर गिराने की कार्यवाही के लिए जिले के कलेक्टर के पास प्रेषित किया जाएगा तब उनका कहना रहा कि घर गिराने की कार्रवाई गैर कानूनी होती है, हम किसी भी हालत में ऐसे गैर कानूनी काम नहीं करेंगे, हां यदि वहां कोई अतिक्रमण है और कलेक्टर द्वारा हमसे मदद मांगी जाती है तो हम जरूर पूरी मदद करेंगे।
आम जनता की मांग

गौरतलब है कि ऐसे मानवता के दुश्मन शातिर अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई भी दूसरा व्यक्ति ऐसे अपराध के बारे में कल्पना भी न कर सके।
19 नवम्बर की रात वारदातों के नाम लूट और पुलिसकर्मी गंभीर आरोपी फरार*







