Home Uncategorized *आदिवासियों ने लगाया भाजपा नेता पर गंभीर आरोप*

*आदिवासियों ने लगाया भाजपा नेता पर गंभीर आरोप*

96
0

भाजपा नेता की दबंगई आई सामने भाजपा नेता आदिवासियों के आवागमन के मार्ग को कर रहा बाधित आदिवासियों ने जिले के कलेक्टर को सौंपा शिकायत, पीड़ित आदिवासियों को मिला कांग्रेस का साथ भाजपा नेता ने आरोप को बताया बेबुनियाद

*क्या है पूरा मामला*

Umaria – मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले उमरिया में आदिवासियों के साथ प्रताड़ना का मामला सामने आया है। यह आरोप किसी आम व्यक्ति पर नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष पर लगे हैं। पूरा मामला है करकेली जनपद अंतर्गत ग्राम बड़खेरा का जहां आदिवासियों ने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी दबंगई दिखा रहे हैं और आदिवासियों के आवागमन का रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते 50 वर्षों से उनका गुजारा इसी रास्ते से होता आ रहा है लेकिन भाजपा नेता द्वारा इस रास्ते पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे आदिवासी परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

*कौशिल्या बाई कोल का कहना है*

ग्राम बड़खेरा 16 निवासी कौशिल्या बाई कोल बताई कि हमारे यहां भाजपा नेता पंकज तिवारी बहुत ज्यादा परेशान करते हैं, वहां रास्ते में इतना कीचड़ होता है कि बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं घर से आते-आते ही रास्ते में गिर जाते हैं, गर्भवती महिलाओं के लिए वाहन तक नहीं पहुंच पाता है अगर गाड़ी गई भी तो स्कूल के पास खड़ी हो जाती है और वहां से काफी दिक्कतों का सामना करते हुए वाहन तक गर्भवती महिलाओं को लाया जाता है, 40 साल पहले से हमारे बुजुर्ग वहां रह रहे थे जिनका आज घर से निकाला जा रहा है बेघर किया जा रहा है, धमकी देते हैं कि हमारा 10 एकड़ का पट्टा है, हम यहाँ रहने नहीं देंगे, तुम्हारा घर गिरवा देंगे, हम गरीब आदिवासी अब कहां जाएं, कलेक्टर साहब से हमारा यही निवेदन है कि हम गरीब आदिवासियों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

*देवी शरण मिश्रा ने बताया*

वहीं ग्राम बड़खेरा 16 निवासी देवी शरण मिश्रा ने बताया कि जहां आदिवासी परिवार रहता है वहां सड़क का विकास ना हो पाना, बार-बार उसने स्टे लगा देना और इनको धमकी देना कि घर से बेदखल कर देंगे, आप लोग इस जमीन को छोड़कर चले जाओ, यह हमारी जमीन है, आए दिन पटवारी और कानून को जाकर जमीन नापते हैं और इन सभी आदिवासियों को धमकी देते हैं यह काम पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज तिवारी जो भाजपा के चंदिया मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष है इनके द्वारा किया जाता है, आज के समय में वह यही नपाई जोखाई करवा रहे हैं जिसमें अब उनके पट्टे में देखा जाए तो नदी भी गायब हो गई है, उनका पट्टा तो है लेकिन अवैध है उनका पट्टा निरस्त किया जाए और आदिवासियों को परेशान ना किया जाए वही रहने दिया जाए, वहां करीब 45 से 50 परिवार निवास करता है जिसमें जन बच्चों सहित लगभग ढाई सौ लोग हैं आज यहां हम लोग कलेक्टर साहब को ज्ञापन देने के लिए आए हैं।

*कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा*

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कोल ने बताया कि अभी कुछ ग्रामीण जन ताला बरखेड़ा से हमारे पास आए हैं जिसमें उन्होंने बताया कि पंकज तिवारी पिता अरुण तिवारी जो शासकीय प्रचलित रास्ते को, ग्रामीणों के आने-जाने बच्चों के आने-जाने छात्रों के आने-जाने के रास्ते को अवरुद्ध कर रहे हैं, लोगों को आने-जाने को मना कर रहे हैं हम ग्रामीणों की बात सुने हैं उनकी समस्या सुने हैं और शासन से अनुरोध किए हैं कि उनकी समस्याओं का हल शीघ्र अतिशीघ्र किया जाए नहीं तो जिला कांग्रेस कमेटी इन्हीं के गांव में धरने पर बैठेगी, वहीं यदि देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी कहती है कि हम दलित हितैषी, किसान हितैषी, आदिवासी हितैषी है लेकिन आप जिधर भी देखेंगे तो यही भारतीय जनता पार्टी के नेता इन्हीं आदिवासी और दलितों पर अत्याचार कर रहे हैं, अब यही लोग बतला रहे हैं कि यह पंकज तिवारी जो हैं यह पूर्व या वर्तमान में मंडल अध्यक्ष रहे हैं, यह अब अत्याचार कर आदिवासियों के रास्ते की जमीन हड़प रहे हैं तो यह भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

*भाजपा नेता ने बताया*

वहीं दूसरी तरफ पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पंकज तिवारी ने सारे आरोपों को बी बुनियाद बताते हुए कहा कि वर्तमान में जिला पदाधिकारी की घोषणा होने वाली है तो हो सकता है यह एक सुंयोजित षड़यंत्र हो, मेरे को मीडिया बांधों के द्वारा ही जानकारी लगी कि मेरे गांव के कुछ लोग आकर मेरे ऊपर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं जबकि वह कोई मेरे काका है कोई मेरे दादा है कोई मेरी कई है कोई मेरे भाई हैं, मेरे पिताजी की पुश्तैनी भूमि है जिसमें तीन तरफ से रास्ता है, पूर्व सरपंच कालुकोल के द्वारा लगभग 70% कांक्रीट रोड बना दी गई है और 30 प्रतिशत रोड बाकी है जो वर्तमान सरपंच द्वारा नहीं बनाई जा रही है, मैं तो स्वयं कहता हूं कि बहुत सारी लेडिज को जो गर्भवती होती है माताएं उनको निकालने के लिए आने-जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, और जी कॉलोनी की यह लोग बात कर रहे हैं मेरे पिताजी आज से 30 से 35 वर्ष पहले स्वयं उसे कॉलोनी को बनवाए थे और जो उसमें मुरूम रोड बनी है उसका निर्माण करवाए थे तो इसमें ऐसा कुछ तो है ही नहीं है मेरे ऊपर अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है।

*जिले के हालात*

गौरतलब है कि जिले में जिधर भी नजर दौड़ाई जाए उधर ही भाजपा सरकार जिन आदिवासियों के बल पर चुनाव जीत रही है और उनको अपना सब कुछ मान रही है वही आदिवासी कहीं भाजपा के नेताओं से तो कहीं भाजपा के सरकारी अमले से प्रताड़ित है और खून के आंसू रोने को मजबूर हैं ऐसे में लगता है कि भाजपा की सारी बातें थोथी और दिखावा साबित होने वाली है जबकि जमीनी हकीकत कुछ और सामने नजर आती है।

*आदिवासियों ने लगाया भाजपा नेता पर गंभीर आरोप*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here