
साऊथ इस्टर्न सेन्ट्रल रेल्वे के महा प्रबंधक ने किया उमरिया स्टेशन का दौरा झुनझुना पकड़ा कर चले गये, स्कूली बच्चों का हुआ दुरूपयोग
स्कूली बच्चों का दुरुपयोग

Umaria – जिला मुख्यालय के रेल्वे स्टेशन का दौरा करने आये साऊथ इस्टर्न सेन्ट्रल रेल्वे बिलासपुर के महा प्रबंधक व्ही तरुण प्रकाश। अमृत भारत के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किये और निर्देश दिए। वहीं एक बात खास रही कि ज़ब भी कोई नेता, मंत्री या बड़ा अधिकारी आता है तब स्कूली बच्चों का दुरूपयोग अवश्य किया जाता है, उनके आगमन पर बच्चों को लाकर स्वागत गीत करवाना या उनसे स्वागत करवाना, वही यहाँ भी हुआ।
क्या कह गए रेलवे के जी एम

मिडिया से रूबरू होते हुये साऊथ इस्टर्न सेन्ट्रल रेल्वे के जनरल मैनेजर व्ही तरुण प्रकाश ने बताया कि अनूपपुर से कटनी के बीच 11 मात्र लेबल क्रासिंग गेट हैँ और इन ग्यारहो गेट पर आर ओ बी या आर यू बी बनाने का कार्य आज की तारीख में स्वीकृत है, इनमें से कुछ गेट ऐसे भी है जिसमें रेलवे के अलावा दूसरी एजेंसी भी काम कर रही है जैसे पी डब्ल्यू डी मुख्यतः है मध्य प्रदेश की, आपने देखा होगा कि जो चार फाटक है जिसमें मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन काम कर रही है उसमें दो पर रेलवे ने अपना प्रयास कर ऑलरेडी गार्डर का लांचिंग करा दिया है, और उनको करना है उसका भी प्रोग्राम हमको प्राप्त हुआ है, उनका भी काम हम करवा देंगे किंतु इन 11 के ग्यारहो लेवल क्रॉसिंग गेट जो है इन पर हमारा काम डिफरेंट स्टेज पर चल रहा है, उसको हम लोग जल्दी से जल्दी काम पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं ज़ब पूंछा गया कि काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है तो उस पर दलील देते हुये बताये कि कई बार ऐसा होता है कि एक तरफ रोड तो सीधी बनी होती है और दूसरी तरफ रोड दो भाग मे डाइवर्टेड हो जाती है तो इस तरह के कई बार डिजाइन फ़ाइनल करने में एवं एलाइनमेंट के ईसूज रहते हैँ तो उनको भी हम लोग स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन के साथ डिजाल्व कर रहे हैँ, वहीं ट्रेनों के स्टापेज़ को लेकर बताये कि पहले रहा होगा लेकिन स्टापेज़ बंद करने के पीछे मंशा भी रही कि कई जगहों पर बहुत ज्यादा पेट्रोनेस नहीं थी जिससे गाड़ियों की स्पीड भी बढ़ी, अभी हमको बहुत सारी डिमांड भी प्राप्त हुई है, इसका हम लोग एक अपना वाणिज्यिक और पारिचालिक एक बोर्ड कर लेंगे और इसका निरिक्षण करवा लेंगे इसका क्या औचित्य बनता है उसके अनुसार हम लोग इसकी अनुशंसा रेल्वे बोर्ड को भेजेंगे, वहीं बताये कि आज के निरिक्षण मे उमरिया स्टेशन ऑलरेडी अमृत भारत स्टेशन डेवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है, अभी मैं निरीक्षण करूंगा और हमारी कोशिश रहेगी कि अक्टूबर तक यह काम पूरा हो जाए।
जनता की उम्मीद और आवश्यकता

गौरतलब है कि जिले की जनता को उम्मीद रही कि महाप्रबंधक जिले को कोई सौगात देकर जायेंगे लेकिन जनता की उम्मीदों पर पानी फेरते हुये वापस चले गये, वहीं अगर देखा जाय तो उमरिया स्टेशन से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की दूरी मात्र 32 किलोमीटर है और सारे पर्यटक यहीं उतरते हैँ लेकिन ट्रेनों का स्टापेज़ न होने के कारण उनको कटनी उतरना पड़ता है। जिसकी दूरी 100 किलोमीटर होने के कारण उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है, यदि यहाँ से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का स्टापेज़ यहाँ हो जाय तो देशी – विदेशी पर्यटकों और आम नगरीकों को काफ़ी सुविधा हो जाय।
रेल्वे के जनरल मैनेजर का दौरा सफाई देकर चले गये नहीं दिए कोई सौगात








Been using this for a couple of months and it has never let me down. The layout is intuitive and the loading speed is impressive. Keep it up! dombtc