
बीते 4 – 5 जून की दरमयानी रात हुई किराना व्यापारी की नृशन्स हत्या का पुलिस ने किया खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार शहडोल आईं जी को ज्ञापन देने के बाद पुलिस हुई सक्रिय
क्या हुई थी घटना

Umaria – जिले के पाली थाना अंतर्गत आने वाली घुनघुटी चौकी क्षेत्र के ग्राम अमिलिहा मे बीते 4 – 5 जून की दरमयानी रात 60 वर्षीय व्यापारी शिव दयाल शुक्ला की चाकूओं से गोद कर नृशन्स हत्या कर दिये थे।
वृद्धा मां को भी मार कर मरा हुआ समझ कर बाथरूम में बन्द कर दिये थे

इतना ही नहीं उनकी 92 वर्षीया वृद्धा मां सुधीया बाई को लातों से मार कर मरा हुआ समझ कर बाथरूम मे बंद कर एवं लाखों रूपये की लूट कर सोना, चांदी एवं नगदी और सारा सामान ले गये।
मंगलवार को ब्राह्मण समाज ने किया था आई जी आफिस का घेराव

1 माह बीत जाने के बाद जब कुछ भी होता हुआ नही दिखा तो इस मामले मे कल ज़ब ब्राह्मण समाज द्वारा आईं जी कार्यालय शहडोल का घेराव कर ज्ञापन दिया गया तब पुलिस हरकत मे आईं और सख़्ती बरतते हुये आरोपियों से पूंछ तांछ कर हत्या मे प्रयुक्त सामान बरामद कर आज एसडीओपी पाली ने खुलासा किया।
पाली एसडीओपी ने बताया

पाली एसडीओपी शिव चरण बोहित ने बताया कि 5 जून को हमको सूचना मिली कि ग्राम अमिलिहा निवासी शिव दयाल शुक्ला की नृशन्स हत्या कर लूट और चोरी भी किये हैँ।
थाना पाली में अपराध हुआ था दर्ज

तब थाना पाली मे अपराध क्रमांक 290/25 धारा 103(1), 332(a), 307, 115(2) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिए, उस मामले मे लगातार हम लोग एक माह से सुरागरसी कर रहे थे।
चार आरोपी हुए गिरफ्तार

जिसमे पता चला कि शहडोल के कल्याणपुर निवासी चार लोगों का हाथ है। जिसमें सभी कल्याणपुर निवासी विनय गुप्ता उर्फ़ श्याम किशोर गुप्ता पिता श्याम सुन्दर गुप्ता उम्र 38 वर्ष, दीपक गुप्ता पिता बाल मुकुंद गुप्ता उम्र 27 वर्ष, अतुल बर्मन पिता छोटे लाल बर्मन उम्र 25 वर्ष, एवं आदित्य उपाध्याय पिता स्वर्गीय आशीष उपाध्याय उम्र 23 वर्ष को हमारी टीम उनको उठा कर लाई और पूँछ तांछ मे उन लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है, उन्होंने बताया कि हत्या करके उनके घर से सीसीटीव्ही कैमरे का डी व्ही आर, डी टी एच, और मोबाईल ले गये थे, हमने डी व्ही आर, डी टी एच और घटना मे जो हथियार प्रयुक्त किया था उसको बरामद कर लिया है, सोना, चांदी के सम्बन्ध मे उनने बताया है, कुछ हमने बरामद कर लिया है कुछ हम बरामद करने जा रहे हैँ, हमने चारों को गिरफ्तार करके आज न्यायालय में पेश किया है वहां से दो दिन की पुलिस रिमांड ली गई है अभी पूछताछ की जा रही है और घटना में जो भी सोना, चांदी, नगदी है उसकी भी बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं।
एसडीओपी पाली यह भी बताये

वहीं बताये कि यह चोरी लगभग 8 से 10 लाख की रही हम पूरा माल बरामद करने का प्रयास कर रहे हैँ, यह सभी आरोपी कल्याणपुर जिला शहडोल के रहने वाले हैं और 4 तारीख की रात में आदित्य उपाध्याय के ऑटो से आए हैं, विनय गुप्ता दीपक गुप्ता अतुल बर्मन और आदित्य उपाध्याय इन चारों ने पहले प्लानिंग की है कि शिवदयाल शुक्ला के यहां लूट और हत्या करना है। इसी प्लानिंग के तहत यह चारों लोग 4 तारीख की रात में लगभग 10:00 बजे उनके घर आए हैं और विनय ने पेट्रोल मांगने के बहाने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। वह विनय गुप्ता को जानते थे क्योंकि विनय अपने पिता के साथ किराना का थोक काम करता था और मृतक विनय के यहां से समान लिया करते थे, इसलिए वो दरवाजा खोल दिये और यह लोग तुरंत अंदर पहुंच गए और चाकुओं से वार कर उनकी हत्या कर दिए लगभग 34 बार उनके ऊपर किए थे और उनकी जो वृद्धा मां सुधिया बाई शुक्ला रही उनको भी मारपीट किए हैं, उनको मरा समझ कर छोड़ कर के चले गए, और सोने चांदी नजदीकी लूट पाट किए हैं इसके पूर्व भी चारो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली शहडोल मे मार पीट, चोरी, एन डी पी एस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है, सभी आपराधिक प्रकृति के व्यक्ति हैं।
जिले की एस पी नही बोलीं कैमरे के सामने

गौरतलब है कि जिले की एसपी निवेदिता नायडू इस मामले की जानकारी देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में बुलाई जरूर मगर बिना कैमरे के सामने बोली चली गई हालांकि इस मामले में पाली एसडीओपी ने पूरी जानकारी दिया।
एस पी आफिस के सामने कार से हुई 18 लाख की चोरी के आरोपी अभी भी फरार

वहीं अगर देखा जाए तो विगत 15 मई को एसपी कार्यालय के सामने से कार क्रमांक एम पी 54 सी ए 1227 का शीशा तोड़ कर 18 लाख रुपए की चोरी हुई थी और उसमें अभी तक किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ा गया, कब उसके आरोपी पकड़े जाएंगे, कोई ठिकाना नहीं है।
किराना व्यापारी की नृशन्स हत्या का खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार







