Home क्राइम खून से लथपथ मिली लाश प्रेम प्रसंग मे हुई हत्या पुलिस जाँच...

खून से लथपथ मिली लाश प्रेम प्रसंग मे हुई हत्या पुलिस जाँच मे जुटी

232
0

इश्क और मुश्क छीपाये नहीं छिपता, कभी न कभी सामने आ ही जाता है और उसका परिणाम बुरा ही होता है, वही हुआ, प्रेम प्रसंग मे जान गँवानी पड़ी, पुलिस जाँच मे जुटी

शव मिलने से फैली सनसनी

Umaria – जिले के मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम सिगुड़ी के भर्री टोला के किनारे खून से लथपथ लाश पड़ी होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया, पुलिस को भी खबर दी गई। सूचना मिलते ही मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले अपने स्टॉफ सहित घटना स्थल पर पहुंच गये वहां पड़े हुये शव की शिनाख्त ग्राम सिगुड़ी निवासी आशा दीन उर्फ़ तम्मा साहू पिता सुखइया साहू उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं बताया गया कि हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है और मृतक घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पाया गया वहीं सर मे लाठी डंडे से मारने एवं गहरे घाव के निशान पाये गये हैँ, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया और आगे की जाँच कर रही है।

प्रभारी थाना प्रभारी ने बताया

वहीं मानपुर प्रभारी थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले ने बताया कि ग्राम सिगुड़ी निवासी आशा दीन साहू उर्फ़ तम्मा साहू पिता सुखईया साहू उम्र करीब 45 वर्ष का शव ग्राम सिगुड़ी के भर्री टोला के पास पाया गया है, मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है वहीं शव की स्थिति देख कर धारा 103(1) एवं 238 के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर जाँच किया जा रहा है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जायेगा।

जल्द होगा खुलासा

गौरतलब है कि जिस ढंग से हत्या कर शव को फेंका गया है और ग्रामीणों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का होने के कारण किसी की नजर पड़ गई और उसको बर्दाश्त नहीं हुआ, जिसके चलते पिटाई करके फेंक दिए और तम्मा की मौत हो गई। हालांकि पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूँछ तांछ कर रही है, और जल्द ही खुलासे का दावा भी कर रही है।

खून से लथपथ मिली लाश प्रेम प्रसंग मे हुई हत्या पुलिस जाँच मे जुटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here