
कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित संगठन सृजन अभियान के प्रभारी एवं झारखण्ड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर राहुल गाँधी के बयान नरेंद्र सरेंडर को लेकर भाजपा पर कसे तंज
*कांग्रेस के सृजन अभियान प्रभारी की प्रेस कांफ्रेंस*

Umaria – प्रवास के दौरान राहुल गांधी के बयान नरेंद्र सरेंडर को लेकर झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जमकर भाजपा पर तंज कसा है उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है, प्रधानमंत्री के पास सीजफायर तक के लिए अधिकार नहीं है, यहां अमेरिका कहती हैं कि नरेंद्र अब सरेंडर हो जाओ तो मोदी ने सेना को रोक दिया। कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित संगठन सृजन अभियान के प्रभारी राजेश ठाकुर उमरिया पहुंचे हैं जो कि कांग्रेस जनों की बैठक लिये।
क्या कहा राजेश ठाकुर ने

कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलायें जा रहे संगठन सृजन अभियान के प्रभारी व झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजेश ठाकुर उमरिया पहुंचे उन्होंने एक प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इतना भी अधिकार नहीं है कि वह सीजफायर कर सके, हां अमेरिका ने एक बार कहा और वह शांत हो गये, इसलिए हमारे नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को सरेंडर कर नाम दिया है, वहीं उन्होंने कहा कि आपने ऑपरेशन सिन्दूर नाम दिया है आपको सिन्दूर का पौधा गुजरात मे लगाना चाहिये था, यशोदा बेन के पास लगाना चाहिए था, आप प्रधानमंत्री आवास में लगा रहे हैं आप किसके लिए लगा रहे हैं, तो हम समझते हैं कि प्रधानमंत्री की जिस राह में चल रहे हैं और ऑपरेशन सिंदूर का नाम दे रहे हैं, ऑपरेशन सिंदूर तो आप किस तरह से नाम दे रहे हैं आप जानते हैं कि हमारी सेना ने जिस तरह से शुरूआत किया था, उसमें हस्तक्षेप नहीं किया जाता, जो बाद में जो जनरल लोगों ने कहा है तो आज हम पाक अधिकृत कश्मीर पर कब्जा किए बैठे होते, पता नहीं किस बात का डर था कि ऑपरेशन सिंदूर की जगह सिंदूर का ऑपरेशन हो गया, सिंदूर का ऑपरेशन इसलिए कह रहा हूं कि जो पर्यटक मारे गए उनकी विधवा सिंदूर के लिए बिलखती रही और उनका सिंदूर तो वापस नहीं हुआ, तो हम समझते हैं कि उनका सिंदूर तो वापस नहीं हुआ, और वह सिंदूर कुर्बान हो गए तो हम समझते हैं कि नाम मात्र से कुछ नहीं होगा जुमलों से ऊपर उठकर काम करना होगा जनता समझ चुकी है, आने वाले समय में जनता कांग्रेस के साथ रहेगी, वहीं कहे कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है, कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत बनाने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने बैठक लेंगें, साथ ही उन्होंने मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए कहा है कि भाजपा से बेटियों को बचाने की जरूरत है, भाजपा के नेता सड़क पर ही बेटियों की इज्जत तार तार कर रहे हैँ।
झारखण्ड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस कांफ्रेस भाजपा पर कसे तंज







