उमरिया 17 मई – जिले की पाली पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 20 किलो गांजा और 73 हजार रूपये नगद एवं दो मोटरसायकल सहित अपराधी पकडाए, वंही लापरवाही बरतने पर नौरोजाबाद टी आई को भी किया गया लाईन अटैच |

उमरिया जिले का नौरोजाबाद एवं पाली थाना क्षेत्र हर तरह के अपराधों के लिए बदनाम है, चाहे कोयले का अवैध काम हो या नशे का, दोनों ही काम भारी मात्रा में होता है, दोनों के सौदागर क्षेत्र में भरे हैं, जब से जिले में सचिन शर्मा एस पी का पद सम्हाले हैं लगातार अपनी विशेष टीम बना कर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने का कम कर रहे हैं हालांकि कोयले के काले कारोबार का अभी खुलासा नहीं हो पा रहा है लेकिन युवा पीढी को बचाने के लिए नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने में लगे हैं इसी कड़ी में दो दिन पहले नौरोजाबाद थाने के पास अवैध गांजे के बड़े कारोबारी ओ पी गुप्ता को एस पी की टीम ने साढ़े 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया | इस मामले में जिले के एस पी सचिन शर्मा बताये कि दो दिन पहले जो कार्यवाई की गई थी उसमें नौरोजाबाद वार्ड नंबर 5 में ओ पी गुप्ता हैं जो गांजे के बिक्री के लिए काफी बदनाम हैं उसके ऊपर पहले से भी अपराध है, उसके खिलाफ कार्यवाई की गई थी उसके घर से साढ़े 5 किलो गांजा बरामद किया गया था और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है, इस मामले में थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया था कि चाहे कोई भी गांजे, शराब की बिक्री में हो चोरी में संलिप्त हो उनके खिलाफ लगातार कार्यवाई की जाय लेकिन कई चीजें थी जो नहीं हो पा रही थी इसी लिए उनके खिलाफ कार्यवाई की गई और उनको लाईन अटैच किया गया है |

वहीँ एस पी की टीम ने दूसरी बड़ी कार्यवाई करते हुए घुनघुटी से 20 किलो गांजा, 73 हजार रुपये नगद, दो मोटर सायकल सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है | इस मामले में जिले के एस पी सचिन शर्मा प्रेस कांफ्रेंस कर बताये कि थाना पाली और नौरोजाबाद अंतर्गत लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थी कि गांजे की खपत को भारी मात्रा में खपाया जा रहा है, इसी आधार पर मुखबिर तंत्र मजबूत किया गया और जो मुख्य सरगना थे नौरोजाबाद और पाली क्षेत्र के दीपक साहू और मंगल साहू पर लगातार नजर रखी जा रही थी उन्ही के पास से 20 किलो गांजा, 73 हजार रुपये नगद और दो मोटर सायकल जप्त की गई और इसके अलावा जो उनके साथ जो लोग इस अपराध में संलिप्त थे उनके नाम, सचिन बघेल, कपिल केशरवानी, प्रकाश और राकेश यादव हैं, इनको भी गिरफ्तार कर लिया गया है एन डी पी एस की धाराओं में कार्यवाई की जा रही है |

जिले के पुलिस अधीक्षक ने नशे के काले कारोबारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया और लगातार कार्यवाई होने से बहुत से नशे के कारोबारी दहशत में हैं लेकिन कोयले के अवैध कारोबारियों और खनिज माफियाओं पर कब कार्यवाई की जायेगी, जिले की जनता इसका इंतज़ार कर रही है या फिर सारी कार्यवाई मात्र नशे तक सीमित रह जायेगी |








