Home स्वास्थ्य डाक्टर की अनुपस्थिति में संविदा ए एन एम ने करवाई 3 लाडलियों...

डाक्टर की अनुपस्थिति में संविदा ए एन एम ने करवाई 3 लाडलियों की डिलीवरी

219
0

चमत्कार, छोटे से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे संविदा ए एन एम ने बिना संसाधन के कुशलता पूर्वक महिला की डिलीवरी करवाई वह भी 3 लाडलियों की

संविदा ए एन एम के हौसले और कुशलता

Umaria – बड़े – बड़े जगहों मे बड़े – बड़े अस्पतालों मे डिलीवरी के लिए गई महिलाओ को जहाँ आपरेशन का भय दिखाया जाता हैँ वहीं जिले के छोटे से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बिना किसी संसाधन के और डाक्टर के अनुपस्थित मे संविदा ए एन एम ने महिला की सामान्य डिलीवरी करवाई वह भी एक दो नहीं तीन – तीन लाडलियों का करवाई जन्म।

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला है जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर का जहाँ दिनांक 27/05/2025 को दर्द से छटपटाती हुई महिला दोपहर मे 2 बज कर 50 मिनट पर अस्पताल पहुंची और उसका पति साथ मे लेकर आया कि डाक्टर साहब होंगे तो हमारी पत्नी को देखेंगे और उसकी डिलीवरी करवा देंगे लेकिन वहां तो अपनी आदत के अनुसार डाक्टर शिव प्रजापति अपने कमरे मे लंच कर रहे थे और डियूटी पर मौजूद संविदा ए एन एम ज़ब महिला को देखी तो उसके भीतर की महिला जाग गई और बिना देर किये बिना किसी से कुछ कहे अपनी सूझबूझ से पीड़ित महिला को डिलीवरी रूम मे लेकर गई चेकअप कर ही रही थी कि 3.27 पर एक स्वस्थ्य बेटी का जन्म करवा दी फिर 3 मिनट बाद ही दूसरी बेटी का भी जन्म हो गया वहीं महिला के दर्द मे आराम नहीं मिला तो ए एन एम प्रयास करती रही और 26 मिनट बाद फिर तीसरी लाड़ली का भी जन्म हो गया। सारा काम ए एन एम ने खुद ही बिना डाक्टर और बिना स्वीपर के निपटा दिया।

लाडलियों की मां ने बताया

ग्राम पड़वार निवासी उर्मिला बर्मन पति गोकुल बर्मन उम्र 30 वर्ष ने बताई कि दिनांक 25 को मेरे को दर्द हुआ तो मैं अपने पति को बताई तो तत्काल , 108 एंबुलेंस को बुलाये जिससे हमको अमरपुर अस्पताल लाये और भर्ती किये तो वहां डाक्टर साहब नहीं रहे नर्स दीदी रहीं वही हमको भरती की और हमारी डिलीवरी करवाई।

संविदा ए एन एम ने बताया

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर मे पदस्थ संविदा ए एन एम अभिलाषा सिंह ने बताया कि हमारे यहाँ ग्राम पड़वार की उर्मिला बर्मन पति गोकुल बर्मन उम्र 30 वर्ष दिनांक 27/05/2025 को दोपहर 2.50 पर आई तो वो लेबर पेन से पीड़ित रही मैं तत्काल उसको भरती कर देखी तो पता लगा कि थोड़ा सा प्रयास करने पर नार्मल डिलीवरी हो जाएगी तब मैंने प्रयास किया और 3.27 दिन मे एक स्वस्थ्य 2.5 किलो की बच्ची का जन्म हुआ वहीं तीन मिनट बाद 3.30 दिन मे दूसरी स्वथ्य 2.3 किलो की बच्ची का जन्म हुआ फिर भी लग रहा था कि अभी और बच्चा होने की सम्भावना है तब थोड़ा और प्रयास किये तो 3.56 दिन में तीसरी 1.5 किलो की बच्ची पैदा हुई लेकिन तीसरी बच्ची एल बी डब्ल्यू अर्थात लो बर्थ वेट होने के कारण उसकी बीपी कुछ कम रही जिसके कारण डाक्टर साहब को काल कर बुलवाई तो वो देखने के बाद एस एन सी यू भेजनें की सलाह दिए तो वहां से बरही रिफर कर दिए लेकिन वहां भी एस एन सी यूं न होने के कारण जिला अस्पताल कटनी भेज दिया गया, वहां जच्चा – बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैँ।

सी एम एच ओ का रवैया

सबसे बड़ी बात तो यह है कि बिना संसाधन और बिना डाक्टर के तीन – तीन बच्चों की नार्मल डिलीवरी वह भी संविदा ए एन एम द्वारा करवाना जहाँ जिले के इतिहास मे पहली घटना है वहीं सिस्टम पर सवालिया निशान भी है कि कब तक जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की यही हालत रहेगी, जबकि इस पी एच सी से पचासों गांव जुड़े हुये हैँ, फिर भी स्टॉफ की व्यवस्था संवेदनहीन सीएमएचओ द्वारा नहीं की जा रही है।

डाक्टर की अनुपस्थिति में संविदा ए एन एम ने करवाई 3 लाडलियों की डिलीवरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here