
जिले में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली, किताब, कॉपी, ड्रेस में मनमानी, अप्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती जैसे मुद्दे को लेकर अभिभावको ने दिया चेतावनी
निजी विद्यालयों की मनमानी

Umaria – जिले भर में निजी स्कूलों द्वारा मचाई जा रही भर्रेशाही और मनमानी पर रोक लगाने को लेकर अब जिले का अभिभावकों जाग उठा, सभी ने एक मत होकर तय किया है कि किस प्रकार से एक आम आदमी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए कड़ी मशक्कत करता है और निजी स्कूल इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए कमर तोड़ फीस का बोझ लाद रहा है। अभिभावक अपनी जमा पूंजी और कमाई का आधे से अधिक हिस्सा निजी स्कूलों को दे रहा है।
अभिभावक ने क्या कहा

जिला अभिभावक संघ के अभिषेक तिवारी ने बताया कि निजी विद्यालयों का जो मनमानी रवैया चल रहा है चाहे गणवेश की बात हो जूते की बात हो पुस्तक की बात हो यह एक तरह से पूरा मुनाफाखोरी का अड्डा बन चुका है। उनकी इस मुनाफाखोरी के चक्कर में अभिभावक पिसता जा रहा है अभिभावक मजबूर है अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने के लिए, उसी मजबूरी का फायदा निजी विद्यालय के संचालक उठा रहे हैं आज हम सब इसी मुद्दे को लेकर एकत्रित हुए हैं कि जो सरकार के नॉर्म्स हैं उनका पालन करें उनके आधार पर पुस्तक चलावें ताकि अभिभावक को एक रियायत मिल सके और वो अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बना सके, आज सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा न मिलने के कारण मजबूर होकर अभिभावक निजी स्कूलों की बढ़ रहा है। वहीं सरकारी स्कूलों पर सवाल खड़े करते हुए कहे कि आज सरकारी स्कूलों में जो शिक्षा मिलनी चाहिए वह शिक्षा नहीं मिल रही है इसलिए मजबूर होकर निजी विद्यालयों की तरफ अभिभावक अग्रसर हो रहा है इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन में बैठे हुए लोगों की है जो शिक्षा की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं, वही अगल-बगल के जिलों में निजी विद्यालयों के खिलाफ जिला दंडाधिकारी द्वारा की गई कार्यवाही का हवाला देते हुए कहे कि अभी हम भी उमरिया जिले के कलेक्टर महोदय से अपेक्षा कर रहे हैं कि यहां की स्थिति सुधारी जाए यदि नहीं सुधारी गई तो हम 15 दिन का समय देंगे उसके बाद कार्यपालिका है और भी चीज हैं हम क्रमबद्ध तरीके से इसको पूरा करेंगे और स्थिति को सुधार लाने का भरपूर प्रयास अभिभावक करेगा।
अभिभावक संघ के संगठक ने कहा

वहीं बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि हर अभिभावक का एक उद्देश्य होता है कि हम अपने बच्चों का भविष्य अच्छे से बनायें, लेकिन यहां पर जो निजी स्कूल चल रही हैं उनमें लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है हर साल ड्रेस बदली जाती है किताब बदले जाते हैं, तगड़े फीस वसूले जाते हैं वहां जो शिक्षक पढ़ाते हैं वह तीन, 4000 रुपये महीने के शिक्षक हैं जो की सही ढंग से शिक्षा नहीं दे पाते हैं बच्चों को, इनका एक दुकान निर्धारित होता है कि आप वहीं से पुस्तक लेंगे और वहीं से ड्रेस खरीदेंगे, वहीं यदि सरकारी स्कूलों की हालत देखे तो उनकी हालत खस्ता हाल चल रही है प्रशासन अगर स्ट्रिक्ट हो जाए तो सरकारी स्कूलों की हालत सुधर सकती है हम अपने बच्चों को गांव से शहर में लाकर पढाते हैं, उद्देश्य केवल इतना रहता है कि हमको अच्छी शिक्षा मिले अभी दो-तीन दिन पहले सरकारी स्कूल के 30 शिक्षकों का शोकॉज नोटिस कलेक्टर के द्वारा दिया गया दो को निलंबित किया गया और दो की वेतन वृद्धि रोकी गई तो यह स्थिति है, इसीलिए निजी विद्यालयों में अपने बच्चों को भेजते हैं लेकिन वहां भी जो अंग्रेजी पढ़ाई जाती है वहां अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक ही नहीं होते हैं और उनसे खुद अंग्रेजी नही बनती है।
क्या है जिम्मेदारों का रवैया

गौरतलब है कि निजी विद्यालयों के संचालक किसी न किसी नेता का कुर्ता पकड़े रहते हैं और उनके भरोसे मनमानी कर रहे हैं, इतना ही नही निजी विद्यालय तो खुले आम फर्जी बोर्ड लगा कर भी स्कूल चला रहे हैं। उनके पास न खेल का मैदान है, और न ही खेल सामग्री, फिर भी क्रीड़ा शुल्क वसूल रहे हैं, कई विद्यालय तो फीस का विवरण भी नही बतलाते हैं, बस इतना फीस जमा कर दो आदेश देते हैं, ऐसा नही है कि डीईओ, डीपीसी, बीआरसीसी, बीईओ नही जानते हैं, सभी लोग जानते हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर सुविधा शुल्क लेकर स्कूलों को चलाने की अनुमति दे देते हैं, मगर अब जिले का अभिभावक लुटते – लुटते तंग आकर जाग गया है और अब आर – पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हो गया है, बस देखना होगा कि यहां का जिला प्रशासन अभिभावकों की जायज मांग और शासन के नियमों पर कार्रवाई करता है या निजी स्कूलों के संचालकों की हां में हां मिलाता बैठा रहता है।
अब नही चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी अभिभावक हुए लामबंद







