Home प्रदेश प्रदेश की सबसे बड़ी रजिस्ट्री एक रजिस्ट्री में मिले 17 करोड़ 53...

प्रदेश की सबसे बड़ी रजिस्ट्री एक रजिस्ट्री में मिले 17 करोड़ 53 लाख रुपये

206
0

प्रदेश के महानगर तो रजिस्ट्री में बड़े – बड़े रिकार्ड बनाये हैं लेकिन एक रजिस्ट्री ऐसी भी हुई जिसमें सारे रिकॉर्ड टूट गए जिसमे 17 करोड़ 53 लाख रुपए का राजस्व मिला

जिले ने प्रदेश में बनाया रिकार्ड

Umaria – जी हां चौंकिये मत छोटा सा जिला भी एक रजिस्ट्री में प्रदेश में रिकार्ड बनाने में महारथ हासिल कर लिया, वैसे तो इंदौर, भोपाल, ग्वालियर जैसे महानगरों में साल भर में जमीनों की रजिस्ट्री में करोड़ों का राजस्व मिलता है लेकिन उमरिया जैसा छोटा जिला जिसका साल भर का टारगेट ही मात्र 21 करोड़ रुपये का हो और वहां एक दिन में 17 करोड़ 53 लाख रुपये की और वह भी एक ही रजिस्ट्री हो तो है न प्रदेश की सबसे बड़ी रजिस्ट्री।

उप पंजीयक ने बताया

सब रजिस्ट्रार आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि संपदा 2.0 के द्वारा उमरिया जिले के 3 गांव जिसमे खम्हरिया खुर्द, कुसमहा खुर्द और शाहपुर एवं शहडोल जिले के 2 गांव कठौतिया एवं खम्हरिया कला के लगभग 2 हजार हेक्टेयर के करीब जमीन की 30 वर्ष के लिए कोल ब्लॉक के लिए आबंटित हुई है जिसमे वन, राजस्व एवं निजी भूमि शामिल है वहीं शारदा कोल ब्लॉक के नाम लीज हुई है जिसमें विभाग को 17 करोड़ 53 लाख रुपये एक ही दस्तावेज में प्राप्त हुए हैं, यह उमरिया जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और जहां तक मैं समझता हूँ कि शहडोल संभाग की सबसे बड़ी रजिस्ट्री है, वहीं पूंछा गया कि प्रदेश में इतनी बड़ी रजिस्ट्री सुनने को नही मिली है तो बोले कि शहडोल संभाग में तो नही है लेकिन प्रदेश की जानकारी नही है।

रिकार्ड उपलब्धि

गौरतलब है कि संपदा 2.0 चालू होने के बाद जिले ही नही प्रदेश की सबसे बड़ी रजिस्ट्री का रिकार्ड उमरिया जिले के नाम ही बना है वह भी एक ही दस्तावेज में।

प्रदेश की सबसे बड़ी रजिस्ट्री एक रजिस्ट्री में मिले 17 करोड़ 53 लाख रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here