
प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी की गुंडागर्दी के खिलाफ भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कलेक्टर से किया कार्रवाई की मांग, विधायक ने कहा जांच कर हो कार्रवाई
कर्मचारियों से अभद्रता

Umaria – जिले में इन दिनों किसी की कोई सुनने को तैयार नही है, अफसरशाही चरम पर पहुंच गई। जिसका एक नमूना यह भी सामने आया कि प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा सहकारी समितियों के विक्रेताओं एवं कर्मचारियों से अभद्रता और गाली गलौज भी किया जा रहा है, साथ ही यह भी कहा जाता है कि तुम हमसे मिलने क्यों नही आते ही कल आकर मिलो।
क्या कहा निवर्तमान भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने

इस मामले में भाजपा नौरोजाबाद मण्डल के निवर्तमान अध्यक्ष योगेश द्विवेदी ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता साथी भाजपा मंडल नौरोजाबाद के उपाध्यक्ष शुभम मिश्रा ने बताया कि परसों शाम को लगभग अँधेला होते समय जिला खाद्य अधिकारी मीनाक्षी इंगले खरीदी केन्द्र निपनिया में पहुंची और वहीं पीडीएस दुकान भी गईं जहां कई किसान खड़े थे उनके सामने कर्मचारियों से अभद्रता और गाली गलौज की हैं। जिस पर मेरे द्वारा जिले के कलेक्टर महोदय को पत्र देकर मांग की गई है कि तत्काल इन पर कार्रवाई करते हुए इनको जिला खाद्य अधिकारी के प्रभार से हटाया जाए एवं इनके ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की जाय। वहीं कहे कि हमारी सरकार किसी भी कर्मचारी, अधिकारी को किसी के साथ अभद्रता करने की छूट नही दी है और यह बर्दाश्त नही किया जाएगा।
कहाँ भेजा गया पत्र

वहीं इस मामले में प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने भी प्रमुख सचिव खाद्य, प्रमुख सचिव सहकारिता, कमिश्नर शहडोल, कमिश्नर खाद्य, कलेक्टर उमरिया को पत्र लिखकर तत्काल हटाने एवं कार्रवाई करने की मांग किया है।
क्या कहा प्रदेश अध्यक्ष ने

प्रदेश अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया की जिले की समस्त सहकारी समितियां एवं धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने अति वृष्टि से भीगी धान और एचसीएफ की गुंडागर्दी भरे पत्र के विरोध में सभी ने दिनांक 30/12/2024 को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था उसी से आक्रोशित होकर जिला आपूर्ति अधिकारी दिनांक 3/1/2025 को निपानिया केंद्र पहुंचकर वहां मौजूद हमारे संघ के सम्भाग संरक्षक एवं वहां मौजूद कर्मचारियों से अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया एवं उन्हें धमकाया, जबकि सभी खरीदी प्रभारी धान खरीदी में आ रही समस्याओं से वैसे भी मानसिक रूप से परेशान हैं उसके बाद अपशब्दों का प्रयोग किया गया, इसलिए हमारे संघ की मांग है कि इनको तत्काल निलंबित करते हुए इस प्रभार से हटाया जाए और सख्त कार्रवाई की जाय नही तो मजबूर होकर हमको प्रदेश स्तर पर धरना, प्रदर्शन करना होगा।
बांधवगढ़ विधायक ने क्या कहा

वहीं इस मामले में बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक शिव नारायण सिंह लल्लू भैया ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है, मैं इस विषय पर जिले के कलेक्टर साहब से बात करता हूँ, इनको तत्काल इस प्रभार से हटा कर कार्रवाई करें, इनके द्वारा की गई ऐसी अभद्रता बर्दाश्त नही की जायेगी।
नाम न छापने की शर्त पर क्या कहा प्रबंधकों और विक्रेताओं ने

गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नही है ऐसा करना इनकी आदतों में शुमार है और महिला अधिकारी होने का नाजायज फायदा उठाती है लेकिन अब जब अति होने लगी तो लोग और संगठन विरोध पर उतर आए हैं, यदि यही स्थिति रही तो कर्मचारियों का विरोध बढ़ता ही जायेगा, वहीं सूत्रों की माने तो खाद्य विभाग के सभी कर्मचारी इनके कार्य कलाप से नाखुश हैं, साथ ही बहुत सी समितियों के प्रबंधक और विक्रेताओं ने नाम उजागर न करने की शर्त पर यह भी बताया कि कभी भी किसी को भी धमकी देकर कहती हैं कि मेरे आफिस में आकर मिलो और वहीं बिना पैसे कोई कार्य नही करती हैं। ऐसे में आवश्यक है कि व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए किसी और को जिला आपूर्ति अधिकारी का प्रभार दे दिया जाय ताकि विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो सके।
जिला आपूर्ति अधिकारी की गुंडागर्दी के खिलाफ कार्रवाई की मांग







