
भारी बारिश से भीगी धान की जबाबदारी समितियों पर थोपने के चलते जिले की सहकारी समितियां 2 जनवरी से नही खरीदेंगी धान
किस बात पर सहकारी समितियों ने दिया चेतावनी

Umaria – जिले भर नही पूरे प्रदेश के 8 सम्भाग में बेमौसम हुई भारी बारिश एवं उमरिया जिले में एनसीसीएफ की मनमानी के चलते धान परिवहन एवं भंडारण न होने के कारण हर खरीदी केंद्रों में भारी मात्रा में रखी धान भीगने के कारण 28 दिसम्बर को धान खरीदी संस्था एनसीसीएफ ने जिले के सभी 42 खरीदी प्रभारियों को पत्र जारी कर धान खराब होने का जिम्मेदार उनको ठहरा दिया जिसके चलते जिले भर के सभी सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं खरीदी प्रभारी एक जुट होकर जिले के कलेक्टर को आवेदन देकर चेतावनी दिये कि यदि हमको जिम्मेदार ठहराया गया तो हम लोग 2 दिसम्बर से धान खरीदी नही करेंगे।
खरीदी प्रभारी मालाचुआ ने क्या बताया

इस मामले में सेवा सहकारी समिति मालाचुआ के प्रबंधक एवं खरीदी प्रभारी बालेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार जिले में उपार्जन के धान की खरीदी 2 दिसम्बर से होना था लेकिन एनसीसीएफ संस्था द्वारा कोई तैयारी नही होने के कारण 6 दिसम्बर से धान की खरीदी चालू हुई और कुछ दिन तक एनसीसीएफ के सर्वेयर नही होने के कारण खरीदी प्रभावित हुई, उसके बाद जब उनके सर्वेयर आये तो किसानों से धान खरीदी हुई और 18 दिसम्बर तक परिवहनकर्ता से एग्रीमेंट नही करवाया गया जिसके कारण खरीदी केंद्रों में भारी स्टॉक हो गया, जबकि खरीदी नीति के तहत रेडी टू ट्रांसपोर्ट होने के बाद 72 घंटे के भीतर धान का परिवहन हो जाना चाहिए यदि ऐसा नहीं होता है तो जो क्षति होगी उसके लिए खरीदी एजेंसी जिम्मेदार होगी, लेकिन अपने जिले में कुछ उठाव मिलरों के द्वारा भी करवाया जाना है लेकिन आज अभी तक मिलरों से इनका अनुबंध नही हुआ है जिसके कारण मिलर उठाव नही कर पा रहे हैं, परिवहनकर्ता 18 तारीख से उठाव शुरू किये जिसमें एक गाड़ी यहां एक गाड़ी वहां भेज करके दिखावा करने लगे कि हम धान का उठाव कर रहे हैं और इसी बीच बारिश आ गई। इस बीच हमारे केंद्रों में हमारी क्षमता से अधिक धान का स्टॉक हो गया और अचानक प्राकृतिक आपदा आने के कारण धान भीग गई उसके बाद भी हम लोगों ने धान को बचाने का हर संभव प्रयास किया मगर उसके बाद भी धान भीग गई। एनसीसीएफ ने 28 दिसम्बर को पत्र जारी कर सारा दोष हम लोगों पर मढ़ दिया, यह पूरी तरह इनका तानाशाही रवैया है यह दंडात्मक रवैया है ऐसा नहीं लग रहा है कि यह एजेंसी मिलजुल कर काम करने आई है बल्कि यह तो अफसरशाही दिखा रहे हैं, इतना ही इसी एजेंसी ने खरीदी केंद्रों और गोदामों में सर्वेयर उपलब्ध करवाया है, और उन्ही का सर्वेयर खरीदी केन्द्र में धान पास करता है और उन्हीं का सर्वेयर गोदाम में उस धान को फेल करता है, नही तो दिन भर गाड़ी खड़ी रखते हैं यदि उनकी व्यवस्था बनी तो खाली हो जाती है नही तो खड़ी रहेगी वैसे 1 हजार रुपये गाड़ी मांगते हैं, वेयरहाउस के मालिकों द्वारा भी यह बताया जा रहा है कि उनके सरवर आते हैं तो छल्लियों को पलटवाते हैं इधर-उधर करते हैं और जब पैसा मिल जाता है तो उसको शांति से रहने देते हैं, इतना ही नहीं इनके सर्वेयर समितियां में भी किसानों से खुलेआम धान पास करने का पैसा वसूलते हैं, वहीं कहे कि यदि शासन और एनसीसीएफ हमारी बातों को नहीं मानते हैं और अपने शर्तों में सुधार नहीं करते हैं तो 2 तारीख से हम लोग पूरे जिले में धान की खरीदी बंद कर देंगे।
प्राथमिक सहकारी समिति के जिलाध्यक्ष ने क्या कहा

वहीं प्राथमिक सहकारी कर्मचारी समिति संघ भोपाल जिला इकाई उमरिया के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार दहिया ने बताया कि एनसीसीएफ संस्था एवं ट्रांसपोर्टर की लापरवाही के चलते सभी समितियां में रखी लाखों क्विंटल धान बे मौसम बारिश के चलते भीग गई और अब एचसीएफ ने 28 दिसंबर को एक पत्र जारी कर सारा दोष सहकारी समितियां के ऊपर मढ दिया जो कि सरासर गलत है जबकि एनसीसीएफ और ट्रांसपोर्टर के द्वारा धान का उठाव नहीं करवाया गया जिसके कारण सारी अव्यवस्था हो गई यदि यही स्थिति रही और यदि इस पत्र को वापस एनसीसीएफ द्वारा नहीं लिया जाता तो हम सभी जिले के 42 के 42 सहकारी समिति के लोग 2 दिसंबर से धान खरीदी बंद कर देंगे।
जानिये जिले के कलेक्टर का रवैया

हालांकि इस मामले में जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
क्या बोली प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी

वहीं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी मीनाक्षी बंजारे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों ने एक ज्ञापन दिया है, की एनसीसीएफ और ट्रांसपोर्टर की तरफ से जो गलती हुई है उसकी जिम्मेदारी हम पर न डाली जाए नही तो हम 2 तारीख से धान की खरीदी नही करेंगे, इस पर हम शासन को और एनसीसीएफ को पत्र लिख रहे हैं वहीं जब पूंछा गया कि समितियों ने आरोप लगाया है कि सर्वेयर द्वारा किसानों से एवं गोदामों में पैसा वसूला जाता है तो इस बोलीं कि ऐसी शिकायत हमारे पास भी आई है लेकिन जब हमारे पास लिखित शिकायत आएगी तो कार्रवाई करेंगे, वहीं जब पूंछा गया कि आपके पास गूगल कैमरे की फोटो भेजी गई कि कोटरी समिति में किसानों से प्रति बोरी 41 किलो धान ली जा रही है तो इस पर भी कोटरी समिति के प्रबंधक रजनीश तिवारी का बचाव करते हुए बात को घुमाते हुए कहीं की मेरे द्वारा भी फोटो लिया गया है वहां बोरियों में ऐसा नही था। वैसे जब मेरे पास लिखित में शिकायत आएगी तो मैं कार्रवाई करूंगी।
कैसी मिलीभगत

गौरतलब है कि प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी की मिलीभगत से किसानो को खुले आम कोटरी समिति द्वारा लूटा जा रहा है इसलिए साक्ष्य होने के बाद भी लिखित शिकायत की बात कर रही हैं। यदि यही हाल रहा तो इनके द्वारा कागजी खानापूर्ति कर औपचारिकता निभा दी जाएगी और हो सकता है कि 2 दिसम्बर से जिले में धान की खरीदी बन्द हो जाय जिसकी जिम्मेदारी एनसीसीएफ, परिवहनकर्ता और जिला आपूर्ति अधिकारी की होगी।
एनसीसीएफ से नाराज सहकारी समितियां 2 जनवरी से नही खरीदेगीं धान







