
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 11 हाथियों की मौत का जिम्मेदार वन विभाग ने कोदो की फसल को बताया तो वहीं कृषि विभाग ने मिलेट्स मेला लगाया
जानिए मिलेट्स की क्या है स्थिति

उमरिया – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बीते दिनों 11 हाथियों की मौत हो जाने पर वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग मिल कर कोदो की फसल को जंगली हाथियों की मौत का जिम्मेदार बता दिया। सभी ने मिल कर अपनी कमियों को छिपाने के लिए एक स्वर में कोदो की फसल को जिम्मेदार ठहराया तो वहीं केन्द्र की मोदी सरकार मिलेट्स अर्थात मोटे अनाज की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है उसमें कृषि विभाग अहम भूमिका निभा रहा है। गांव – गांव घूम कर कृषकों को मोटिवेट करना और कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा जैसी फसलों को बोने के लिए किसानों को तैयार करना और जिले में मोटे अनाज की खेती का रकबा बढ़वाने में लगा है। और उसका परिणाम भी सामने आया, जिले में भारी मात्रा में मोटा अनाज बोया भी गया, लेकिन वन विभाग ने जम कर रयूमर फैलाया कि कोदो खाने से हाथी मर गए जिसके चलते कोदो का रेट एकदम नीचे आ गया और अब किसान की लागत भी नही निकल रही है।
क्यों लगाया गया मिलेट्स मेला

ऐसे में अब कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा बांधवगढ़ मे कबीर मेला के दौरान कोदो कुटकी के जागरूकता के लिए एक मेले का आयोजन किया गया इसमें जिले के अधिकारी एवं मानपुर से भाजपा विधायक मीना सिंह भी उपस्थित थी। कृषि विभाग के द्वारा कोदो और कुटकी के गिरते मार्केट वैल्यू के कारण अब खुद ही जागरूकता लाने के लिए मेले जैसे आयोजन किए जा रहे हैं बांधवगढ़ मे आयोजित कबीर मेले के दौरान यहां पर दूर-दूर से कबीर पंथीयो का आगमन होता है और यहां के देसी खाने को पसंद करते हैं अब जब 11 हाथियों की मौत के बाद कोदो को दूसरी नजर से देखा जाने लगा तब कृषि विभाग के द्वारा लोगो मे जागरूकता लाने के लिए एवं उस डर को खत्म करने के लिए मेले का आयोजन किया गया उस दौरान जिले के अधिकारी, विधायक, के साथ उमरिया जिले की जनता व आए हुए कबीरपंथी इस मेले में सम्मिलित हुए और जो लोगों के मन में कोदो के प्रति नफरत उत्पन्न हो गई थी उसे दूर करने का प्रयास किया गया है।
क्या कह रहे हैं किसान

वहीं किसान राकेश सिंह चौहान ने बताया कि मेरे यहाँ तो पिछले साल कोदो कम बोया गया था लेकिन इस वर्ष काफी मात्रा में हुई है लेकिन कहते हैं कि सलखनिया में हाथी मर गए हैं तो हमको उससे क्या लेना देना पिछले वर्ष तो कोदो 50 रुपये किलो बिक इस वर्ष 18 – 19 रुपए किलो खरीद रहे हैं तो हमारे यहां तो हजारों क्विंटल कोदो की खेती है किसान तो ऐसे ही मर गए, हम लोग कहां जाएं किसान का कैसे उत्थान होगा, हम लोग तो बर्बाद हो जाएंगे शासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है, हाथी की मौत कैसे हुई हमको इससे क्या लेना देना शासन बोली कोदो की खेती करो तो हम लोग कोदो की खेती कर रहे हैं, शासन का कहना है कि मोटा अनाज उगाओ उसी में बेनिफिट है तो हम लोगों ने कोदो की खेती कर लिया, अब कोदो को कोई पूछने वाला नहीं है तो हम लोग तो ऐसे ही मर जाएंगे किसान तो तबाह हो जाएगा, अब बताइए हम लोग क्या करें।
उप संचालक कृषि क्या बोले

कृषि विभाग के उप संचालक संग्राम सिंह मराबी ने बताया कि कोदो की फसल का रकबा बढ़ता ही जा रहा है, हम किसानों को नये – नये तकनीक बता रहे हैं, कोदो की फसल को बोने के लिए किसानों के बीच में जा रहे हैं उनको नई-नई तकनीक बता रहे हैं। अब किसानों को यह समस्या आ रही है कि जब से हाथी मरे हैं, फसल बेचने की समस्या किसान कहां जाकर उस फसल को बेचे कोई खरीदने को तैयार ही नहीं है, हम इसके लिए शासन से भी चर्चा करेंगे पत्र व्यवहार भी करेंगे कि किसान की जो कोदो की फसल बोई गई थी और उससे जो उत्पादन हुआ है, उसको किसान कहां बेचे और क्या करें, उसके लिए हम शासन को पत्र लिखेंगे और शासन से बात करेंगे और कलेक्टर साहब के नॉलेज में भी यह बात है कि किसानों के द्वारा इस साल 9560 हेक्टेयर भूमि में कोदो की फसल बोई गई है।
भाजपा विधायक ने घेरा सरकार को

मानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मीना सिंह अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए बोली कि हमारे भारत सरकार की तरफ से मेंला लगाने का जो ऊपर से आदेश आया हुआ है कि मोटे फसल को लगाने के लिए किसानों को प्रेरित करें और जब किसान फसल उगाएंगे तो अपने खाने के लिए भी रखेंगे और बाजार में बेचेंगे भी तो उनको सही दाम भी मिलेगा और जब इसको अपने आहार में लेंगे तो बहुत सी बीमारियों से बचत भी होगी। वहीं जब पूंछा गया कि कोदो खाने से हाथियों की मौत हो गई है तब कहीं की नहीं ऐसा तो नहीं है कि कोदो खाने से हाथियों की मृत्यु हुई होगी ऐसा तो मैं नहीं मानती अब हो गया रियुमर तो उड़ा है मगर ऐसा नहीं है देखिये घटना तो कभी कभार घट जाती है मगर ऐसा नहीं है कि कोदो खाने से हाथियों की मौत हुई है घटना तो कभी कभार घट जाती है लेकिन घटना का सही तरह से अभी तक पता नहीं चल पाया है कि किस कारण हाथियों की मौत हुई है पर कोदो कुटकी में अभी तक किसी प्रकार की ऐसी शिकायत नहीं है पर जो सुझाव है जहां तक मेरी पहुंच है भोपाल तक वहां तक खबर पहुंचा दी जाएगी हमारे केकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान साहब ने दाम बगैरह तो अच्छा कर दिये है पर क्विटल कुटकी का भाव साढ़े चार हजार रुपए है ऐसे ही कोदो का भी भाव साढे चार हजार रुपए प्रति क्विंटल है हमारे किसान खेती करेंगे फसल उगाएंगे घर में रखेंगे जरूरत भर का बाकी बेच देंगे तो उनका फायदा होगा और संपन्नता आएगी, धान की कीमत कम है कोदो कुटकी की कीमत ज्यादा है इससे किसानों को फायदा होगा हम चाहते हैं कि हमारे उमरिया जिले के किसान मध्य प्रदेश के किसान कोदो कुटकी की खेती करें।
किसानों की स्थिति

अब कृषि विभाग के द्वारा कोदो कुटकी की फसल को लेकर किसानों में जागरूकता लाने की बात को लेकर किसान मेले जैसे कार्यक्रम के आयोजन करने पड़ रहे हैं और वही किसान अपनी फसल को बेचने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं अब देखना यह होगा कि आने वाले वर्ष में यहां के किसान कोदो की फसल को महत्व देते हैं या नहीं।
कृषि विभाग ने लगाया मिलेट्स मेला भाजपा विधायक ने अपने ही सरकार को घेरा







