Home क्राइम दिन दहाड़े लूट और अपहरण का प्रयास कार से आये थे आरोपी...

दिन दहाड़े लूट और अपहरण का प्रयास कार से आये थे आरोपी हुये फरार

287
0

जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध ने लोगों की नींद उड़ा दिया है, घनी बस्ती के बीच कार से आए दो आरोपियों ने दिनदहाड़े किया अपहरण का प्रयास और दिया लूट की घटना को अंजाम

क्या हुई घटना

Umaria – जिला मुख्यालय स्थित कैम्प मोहल्ले में पूजा करवा कर वापस लौट रहीं 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ धारदार हथियार अड़ा कर अपहरण के नियत से उनको कार के भीतर घसीट रहे थे, जब सफल नही हुए तो सोने के कान के कुंडल और हाथ के कंगन छीन कर दोनो आरोपी फरार हो गये। बुजुर्ग महिला द्वारा चिल्लाने पर भी कोई घरों से नही निकला तब तक आरोपी भागने में कामयाब हो गए, महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाईं और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। हालांकि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, सीमावर्ती जिलों में पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है और नाकेबंदी करके आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पीड़िता ने बताया

जिला मुख्यालय स्थित पुराना पड़ाव निवासी 65 वर्षीया रेखा शर्मा पति स्वर्गीय कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि मैं कैम्प मोहल्ले से पूजा करवा कर लौट रही थी तभी सफेद रंग की कार से 2 लोग आए और मेरे को छूरा दिखा कर जबरन कार में बैठाने लगे तो मैं गेट पकड़ कर चिल्लाने लगी लेकिन कोई नही आया तब तक वो लोग मेरे दोनो हाथ के कंगन और कान के झुमकी को ले गए। हाथ मे डेढ़ – डेढ़ तोले के अर्थात 3 तोले का कंगन रहा और कान में आधे – आधे तोले की झुमकी रही उसमें आधे तोले की चेन लगी रही कुल मिला कर डेढ़ तोले की झुमकी रही, इस तरह कुल वजन साढ़े चार तोले सोने अर्थात साढ़े तीन लाख रुपये की दिन दहाड़े लूट हो गई।

एसडीओपी का कहना

वहीं इस बारे में एसडीओपी डॉक्टर नागेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि फरियादिया हैं रेखा शर्मा इनकी उम्र लगभग 65 वर्ष के आसपास है, इनके द्वारा एक ऐसी रिपोर्ट दिखाई गई है कि जब यह पूजा करने के लिए जा रही थी तो सुबह मीट मार्केट के पास दो लड़कों ने झपटमारी करते हुए उनके कान के कुंडल और हाथ के कंगन छुड़ा कर ले गए हैं इस पर से थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया है और इसकी विवेचना की जा रही है उनके द्वारा यह भी बताया गया की झपटमारी के दौरान उनका गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया जाता रहा है, इन तथ्यों की भी जांच कर रहे हैं और वहां पर जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उनके आधार पर भी जांच की जा रही है, इसकी विवेचना की जा रही है और पूरे जिले को उसके साथ आसपास के जिलों को सूचित किया गया है नाकेबंदी भी करवाई गई है, इस घटना के दौरान महिला को भी चोटे आई है उनका मेडिकल कराया गया है।

क्या हैं जिले के हालात

गौरतलब है कि 6 मई 2024 को भी इसी घटना स्थल से कुछ आगे कैम्प मोहल्ले में दिन दहाड़े साढ़े पांच लाख की लूट हो गई थी और उसमें भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है, और इस बार भी लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के सोने की लूट हो गई, इतना ही नही जिले में चोरी, लूट, सट्टा, जुआ, अवैध शराब की पैकारी आम बात हो गई है जिसके चलते आम जनता में भय का माहौल है, अब देखना होगा कि पुलिस को इस घटना में सफलता मिलती है या फिर बाकी घटनाओं की तरह इसमें भी आरोपी की तलाश जारी रहेगी।

दिन दहाड़े लूट और अपहरण का प्रयास कार से आये थे आरोपी हुये फरार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here