Home Uncategorized रेल्वे पार्किंग ठेकेदार से मारपीट 7 दिन बाद लिखी गई रिपोर्ट

रेल्वे पार्किंग ठेकेदार से मारपीट 7 दिन बाद लिखी गई रिपोर्ट

196
0

वाहन को सही जगह खड़ा करने को कहने पर कुछ युवकों ने रेल्वे पार्किंग ठेकेदार को बेतहाशा पीटा, 7 दिन बाद कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

क्या है पूरी घटना

Umaria – जिला मुख्यालय स्थित रेल्वे स्टेशन में नियुक्त पार्किंग ठेकेदार को 11 नवम्बर की रात में निर्देश मिले कि बिलासपुर से जी एम को आना है, पार्किंग को व्यवस्थित रखें, उसी आदेश के पालन में ठेकेदार ने स्टेशन आने वाले लोगों को तरतीब से वाहन खड़ा करने को कहा। इतना कहना कुछ युवकों को नागवार गुजरा और वो विवाद करने लगे, विवाद भी इतना बढ़ गया कि युवकों ने ठेकेदार और उनके आदमियों की जम कर पिटाई कर दिया। इस मारपीट में ठेकेदार का कंधा टूट गया और भी जगह चोटें आईं साथ ही ठेकेदार के आदमियों को भी चोट आई, इस पूरी घटना के दौरान सैकड़ों यात्री भी मौजूद रहे लेकिन किसी ने झगड़े की विभीषिका देख कर बीच बचाव करने की हिम्मत नही जुटाया और ठेकेदार एवं उनके आदमी गम्भीर रूप से घायल हो गये।

क्यों नही लिखी गई 7 दिन रिपोर्ट

इस घटना के बाद जब रेल्वे पार्किंग ठेकेदार जितेन्द्र श्रीवास्तव रिपोर्ट लिखवाने के लिए जीआरपी के पास गए तो उन्होंने आवेदन तो ले लिया लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। वहीं जब कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखवाने गए तो वहां से कहा गया कि जीआरपी का मामला है, इसी तरह घायल ठेकेदार के परिजन रिपोर्ट के लिए 7 दिन भटकते रहे और दूसरी तरफ ठेकेदार जिला अस्पताल से जबलपुर तक इलाज कराने के दौरान दर्द से तड़फता रहा और मामला सीमा रेखा के चक्कर में लटका रहा।

कहाँ लिखी गई 7 दिन बाद रिपोर्ट

अंत मे काफी मशक्कत के बाद उमरिया कोतवाली प्रभारी टी आई बालेन्द्र शर्मा ने कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 579/24 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का प्रकरण फरियादी रेल्वे पार्किंग ठेकेदार की तरफ से 4 लोगों के विरुद्ध दर्ज किया जिसमें लकी सिंह निवासी ग्राम सलैया, आयुष अवस्थी एवं ऋषभ सिंह निवासी धावड़ा क्लोनी और मनोज जावरकर निवासी चपहा कालोनी शामिल हैं, वहीं इस घटना पर सभी धाराएं प्राथमिक रूप से जमानती लगाई है साथ ही बताया गया कि एम एल सी रिपोर्ट आने पर धाराएं बढ़ाई जाएगी।

क्या है अपराध की स्थिति

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय का स्टेशन होने के बाद यहां भी यहां न जीआरपी थाना है और न ही चौकी है और न ही अपराध रोकने के कोई कारगर उपाय ही होते हैं, ऐसे में अपराधियों के हौसले तो बुलन्द होंगे ही।

क्या कहा जीआरपी ने

वहीं जीआरपी थाना प्रभारी आर एम झरिया ने बताया कि यह घटना 11 नवम्बर रात की है वाहन ठीक से खड़ा करने की बात को लेकर विवाद हुआ और कुछ लड़कों ने ठेकेदार के साथ मारपीट किया है, जांच किया जा रहा है।
हालांकि जीआरपी ने उमरिया कोतवाली को कार्रवाई करने को भेज दिया और कोतवाली ने एफआईआर कर दिया है लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। वहीं एक बात तो तय है कि जिले में अपराधियों के हौसले बुलंदी की ओर हैं।

रेल्वे पार्किंग ठेकेदार से मारपीट 7 दिन बाद लिखी गई रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here