
अनियंत्रित बस ने बस ने बाइक सवारों को सामने से रौंदा, 2 की मौत 1 गंभीर, बाइक सवार जा रहे थे अपने घर, पुलिस जांच करवाई में जुटी।
जानिये पूरी घटना

Umaria – जिले के मानपुर थाना अंतर्गत शिव पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा होने से लोगों की आंखे बन्द हो गई। अनियंत्रित बस क्रमांक एम पी 21 पी 0172 परमार बस सर्विस के चालक ने सामने से बाइक सवारों को जोरदार ठोकर मार दिया जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई वहीं तीसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में इलाज के लिए ले जाया गया, वहां प्राथमिक इलाज के बाद शहडोल मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया।
क्या बताये जांच अधिकारी

जांच अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि शाम को हमको जैसे ही एक्सीडेंट की सूचना मिली हम तत्काल मौके पर पहुंचे तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी मृतकों में देव प्रताप पिता जय सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बड़ार थाना मानपुर और दिनेश अगरिया पिता राजेश अगरिया उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बड़ार थाना मानपुर शामिल हैं और गम्भीर रूप से घायल समर सिंह पिता सोहन सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बड़ार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया, वहीं जानकारी मिली है कि किसी निजी वाहन से गम्भीर घायल को लेकर शहडोल जा रहे थे तो रास्ते मे पाली थाना अंतर्गत ग्राम चौरी के पास वह वाहन भी पलट गया फिर ग्रामीणों की मदद से उठा कर शहडोल ले गए। वहीं बताये कि तीनों बाइक सवार बाइक क्रमांक एम पी 54 जेड बी 1546 से ताला की तरफ से मानपुर की तरफ आ रहे थे और दादू ट्रेवल्स की बस क्रमांक एम पी 21 पी 0172 ने शिव पेट्रोल पंप के पास सामने से ठोकर मार दिया है। अभी मर्ग कायम कर जांच की जा रही है, दोनो का पोस्टमार्टम कल होगा।
क्या है बसों की स्थिति

गौरतलब है कि अनियंत्रित गति से एवं कबाड़ जैसी बसों के संचालन पर सख्त कदम उठाते हुए ऐसा बसों और नशे में वाहन चलाने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर सख्त कार्रवाई होना चाहिये ताकि किसी की जान न जा सके।
अनियंत्रित बस ने रौंदा बाइक सवारों को 2 की मौत 1 गम्भीर







