Home वाइल्डलाइफ करंट लगाकर शिकार करने वाले शिकारी मांस सहित पकड़े गए

करंट लगाकर शिकार करने वाले शिकारी मांस सहित पकड़े गए

171
0

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नही रुक रहा वन्य जीवों का अवैध शिकार, दो रेंज की संयुक्त कार्रवाई में शिकारी मांस सहित पकड़े गए।

जानिये पूरी खबर

Umaria – जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों का अवैध शिकार रुकने का नाम नही ले रहा है। पार्क प्रबंधन लाख प्रयास करे लेकिन शिकारी भी अवैध शिकार करने का मौका नही चूकते, भले ही बाद में मुखबिरी हो जाय और वो पकड़े जायें।

कैसे और किसका हुआ शिकार

ऐसा ही एक मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया है, जहां मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल के नजदीक खेत मे करंट लगा कर दो नग जंगली सुअर का अवैध शिकार किये हैं। सूचना मिलते ही पनपथा और पतौर रेंज की 21 सदस्यीय टीम ने संयुक्त रूप से छापा मार दिया, उस छापे में दो शिकारी जंगली सुअर के पके और कच्चे मांस के अलावा शिकार में प्रयुक्त खूंटी और तार सहित पकड़े गए।

क्या कहते हैं रेंज अधिकारी

पूरा मामला पनपथा बफर का होने के कारण दोनो रेन्जो की संयुक्त टीम को कार्रवाई करना पड़ा। पतौर रेंजर अर्पित मैराल ने बताया कि सूचना के आधार पर कल दिनांक 22 अक्टूबर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पतौर ओर पनपथा बफर रेंज की संयुक्त टीम द्वारा पनपथा बफर रेंज अंतर्गत ग्राम असोढ़ में छापा मार कार्यवाही की गई और सुजीत डुमार के घर से जंगली सूअर का कच्चा और पका हुआ मांस जब्त किया गया। आरोपी सुजीत डुमार द्वारा बताया गया की उसने अपने साथियों के साथ खेत के नजदीक करेंट लगाकर 2 नग जंगली सूअरों का शिकार किया था। सबूतों और बयानों के आधार पर सुजीत के साथी मंजा प्रजापति को भी पकड़ा गया है वहीं दो अन्य साथी फरार होने में सफल हो गए हैं, उनकी भी तलाश की जा रही है, और प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।

करंट लगाकर शिकार करने वाले शिकारी मांस सहित पकड़े गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here